लड़ाकू विमान, खतरनाक नौसैनिक जहाजों से चीन ने ताइवान को घेरा, अमेरिका ने लिया ये एक्शन

ताइवान की सीमा के पास चीनी सेना लगातार तीसरे दिन वॉर ड्रिल कर रही है। चीन के वॉर ड्रिल से तनाव चरम पर पहुंच गया है। इस बीच अमेरिकी नौसैना ने कदम उठाते हुए दक्षिणी चीन सागर में गाइडेड मिसाइल से लैश जहाज रवाना कर दिया है।

US china taiwan

ताइवान की राष्ट्रपति की मध्य अमेरिका की यात्रा के बाद से चीनी सेना का शक्ति प्रदर्शन जारी है। चीनी सेना ने ताइवान की ओर कई दर्जन युद्धक विमान और 11 युद्धपोत भेजे है। चीन के शक्तिप्रदर्शन के बीच अमेरिका नौसेना ने कहा है कि उसका गाइडेड मिसाइल विध्वंसक यूएसएस मिलियस दक्षिण चीन सागर की ओर रवाना हो गया है।

आपको बता दें कि ताइवान की राष्‍ट्रपति साई इंग वेन की अमेरिका यात्रा खत्म होने के कुछ ही घंटे के बाद से ही चीन की सेना ने तीन दिनों की ड्रिल शुरू कर दी है। इस ड्रिल के तहत चीनी सेना ताइवान को घेरने का पूर्वाभ्यास कर रही है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सोमवार को सुबह 6 बजे तक ताइवान के पास 70 चीनी सैन्य विमानों और 11 नौसैनिक जहाजों को देखा गया। मंत्रालय ने कहा कि उनमें से 39 चीनी विमानों ने ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया और ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्रों में प्रवेश किया।

आपको बता दें कि चीन और ताइवान के बीच एक सहमति के अनुसार स्ट्रेट मेडियन लाइन एक अनौपचारिक सीमा है। मध्य रेखा पार करने वाले विमानों में आठ जे-16 लड़ाकू विमान, चार जे-1 लड़ाकू विमान, आठ एसयू-30 लड़ाकू विमान और टोही विमान शामिल थे।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए बताया कि सशस्त्र बल स्थिति की निगरानी कर रही है और इन गतिविधियों का जवाब देने के लिए CAP विमान, नौसेना के जहाजों और लैंड बेस्ड मिसाइल सिस्टम को काम सौंपा गया है।इस बीच खबरों के मुताबिक, चीन ने सोमवार को युद्ध अभ्यास के दौरान अप्रत्यक्ष तौर पर ताइवान को घेरा। साथ ही दर्जनों लड़ाकू विमानों से हवाई क्षेत्र को भी बंद करने का अभ्यास किया।

बता दें कि चीनी सेना ने ताइवान को चेतावनी देने के लिए तीन दिनों के लिए सैन्य अभ्यास शुरू करने की घोषणा की थी। यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब चीन के आक्रामक रवैये के बावजूद अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन की मेजबानी की।

चीन ने ताइवान की राष्ट्रपति के अमेरिकी यात्रा से जुड़े लोगों के खिलाफ यात्रा प्रतिबंध और वित्तीय प्रतिबंध भी लगा दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वह '' संघर्ष को न बढ़ाने, और विवादों का कारण नहीं बनने'' के नजरिए के साथ स्थिति का सामना कर रहे हैं।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ताइवान के पास शनिवार को भी 8 युद्धपोत और 71 विमान देखे गए थे। इनमें से 45 ने ताइवान स्ट्रेट मेडियन लाइन को पार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+