LAC पर नए निर्माण कार्य बंद करे चीन तभी सीमा पर सैन्य तनातनी होगी खत्म: विक्रम मिसरी
नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में शी जिनपिंग सरकार के दावे को चीन स्थित भारतीय राजदूत ने बेबुनियाद बताया है। शुक्रवार को उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि चीन द्वारा वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के करीब केवल नए स्ट्रक्चर्स उठाना बंद करने से ही भारत और चीन के बीच सीमा पर सैन्य तनातनी को खत्म किया जा सकता है। चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने कहा कि चीन द्वारा गलवान घाटी पर संप्रभुता का दावा पूरी तरह से असमर्थनीय है। इस तरह के दावे सीमा पर सैन्य टकराव को कम करने में किसी भी तरह मदद नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि गलवान घाटी में चीनी सेना के साथ हुए हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है। चीन लगातार गलवान घाटी पर अपने अधिकार का दावा कर रहा है जिसे भारत ने सिरे से नकार दिया है। शुक्रवार को भारत के राजदूत विक्रम मिसरी ने भी चीनी सरकार के दावे को गलत बताया। उन्होंने कहा, जमीन पर चीन द्वारा यथास्थिति बदलने की कोशिशों ने भारत के साथ उसके द्विपक्षीय संबंधों में दरार पैदा हो सकती है। हाल ही में चीनी सेना की ओर से उठाए गए कदमों से दोनों देशों के बीच भरोसे और द्विपक्षीय संबंधों को काफी नुकसान पहुंचा है, चीन बेहतर संबध चाहता है तो सीमा पर शांति बहुत जरूरी है।

विक्रम मिसरी ने आगे कहा कि भारत सेना ने एलएसी के अपने क्षेत्रों में हमेशा गतिविधियां की हैं, चीन को भारतीय सेना के सामान्य गश्त में अड़चनें पैदा करना और अड़ंगा लगाना बंद करना चाहिए, इससे दोनों ओर स्थितियां सामान्य होंगी। उन्होंने कहा, चीन को भारतीय क्षेत्र में आने वाले इलाकों में निर्माण कार्य को रोकना होगा, मुझे उम्मीद है कि चीन को एलएसी पर अपनी सेनाओं को पीछे हटने और तनाव को कम करने की जिम्मेदारी का एहसास होगा।
भारत को परेशान करने का चीन का नया पैंतरा
सीमा पर भारत से मिल रही कड़ी टक्कर से चीन बौखलाया हुआ है। जिस वजह से अब वो बंदरगाहों पर भारतीय जहाजों को परेशान कर रहा है। भारत से कुछ जहाज सामान लेकर चीन गए थे। भारतीय निर्यातकों के मुताबिक उनकी खेप को हांगकांग बंदरगाह पर रोका गया है। इस दौरान उनकी बारिकी से जांच की जा रही है। साथ ही उनसे इधर-उधर के कागजात मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस दौरान कुछ जरूरी खेपों को वापस भेजे जाने की भी खबर है।
यह भी पढ़ें: अब LAC का Y जंक्शन बन रहा है भारत और चीन के बीच तनाव की नई वजह, PLA ने गाड़े तंबू












Click it and Unblock the Notifications