चीन ने कहा- दोनों देशों के रिश्तें सही गति से आगे बढ़ रहे हैं

नई दिल्ली। चीन ने भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध के 'सही मार्ग' पर बने रहने, सहयोग के नये क्षेत्रों की संभावनाएं तलाशने तथा संबंधों में ठोस एवं सतत विकास की बात कही है। भारत और चीन के प्रतिनिधियों के बीच हुई एक उच्चस्तरीय मीटिंग के बाद चीन की विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनियांग ने कहा कि भारत के साथ चीन के रिश्तें में इस साल नयी तरक्की और संपूर्ण सहयोग नजर आया। उन्होंने कहा कि 'दोनों नेताओं मार्गदर्शन में इस साल चीन और भारत संबंध सही गति से बढ़ रहे हैं। पिछले साल डोकलाम गतिरोध के बाद भारत और चीन ने रिश्तों को पटरी पर लाने के लिए कई बार वार्ता की है।

चीन ने कहा- भारत के साथ हम अच्छे रिश्तें चाहते हैं

चुनियांग ने कहा कि भारत के साथ अपने संबंधों के विकास को चीन हमेशा ही बड़ा महत्व देता है और हम नेताओं के बीच बनी सहमति को लागू करने, द्विपक्षीय संबंध के सही मार्ग पर बने रहने, अधिक सकारात्मक ऊर्जा एकत्र करने, सहयोग के नये क्षेत्रों की संभावनाएं खंगालने तथा द्विपक्षीय रिश्ते में ठोस एवं सतत विकास के लिए साथ मिलकर काम करना चाहेंगे।'

बता दें कि पीएम इसी महीने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण चीन का दौरा करेंगी। हालांकि, इन दो महत्वपूर्ण मंत्रियों के चीन जाने से पहले 13 अप्रैल को नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल ने चीन जाकर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य यांग जीची से मुलाकात की है। अधिकारी इससे पहले कई बार सीमा वार्ता में हिस्सा ले चुके हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी भी जून में चीन की यात्रा करेंगे, जहां वे एससीओ मीटिंग में हिस्सा लेंगे। हाल ही में संविधान में संशोधन कर आजीवन काल के लिए चीन के राष्ट्रपति बने राष्ट्रपति बने शी जिनपिंग से भी पीएम मोदी की मुलाकात हो सकती है।

ये भी पढ़ें- कठुआ रेप पर करीना हुईं ट्रोल तो स्वरा भास्कर ने दिया करारा जवाब

ये भी पढ़ें- योगी की पुलिस कर रही है एनकाउंटर का सौदा, सुनिए AUDIO

ये भी पढ़ें- कठुआ गैंगरेपः आरोपी पुलिसवाले की मंगेतर बोली- आंख में आंख डालकर पूछूंगी सच्चाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+