भारत में जापानी बुलेट ट्रेन से डरा चीन, बौखलाकर कह दी ये बात
नई दिल्ली। भारत-जापान की दोस्ती से चीन बुरी तरह बौखला उठा है। चीन ने कहा है कि वह भारत के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में होने वाले किसी भी निवेश के खिलाफ है, जिसमें जापान की ओर से होने वाले निवेश भी शामिल हैं। चीन ने यह भी कहा है कि हर उस तीसरी पार्टी के खिलाफ है, जो भारत-चीन के बीच सीमा विवाद में हस्तक्षेप करेगा।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि चीन हर उस निवेश के खिलाफ है जो विवादित क्षेत्रों में की जा रही है। चीन का ये बयान जापान के प्रधानमंत्री के भारत दौरे के तुरंत बाद सामने आया है। आपको बता दें कि गुरुवार को शिंजो अबे और पीएम मोदी ने मिलकर इंडिया जापान एक्ट ईस्ट फोरम का गठन करने की घोषणा की थी। यह फोरम नॉर्थ ईस्ट इंडिया में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के निर्माण पर काम करेगी। इसमें सड़क, इलेक्ट्रिसिटी और पानी सप्लाई जैसे प्रोजेक्ट शामिल होंगे।
इन्हीं सब प्रोजेक्ट से चीन बौखलाया हुआ है। चीन की तरफ से कहा गया है कि भारत और चीन की सीमा पूरी तरह से अलग-अलग नहीं है और पूर्वी क्षेत्र में दोनों देशों के बीच विवाद है। इस पर दोनों ही देश किसी समझौते पर पहुंचना चाहते हैं। आपको बता दें कि चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश के 90 हजार स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र को अपना बताता है। चीन इस इलाके में भारत-जापान की साझेदारी से होने वाले किसी भी निर्माण कार्य के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications