श्रीलंका को बर्बाद करने के आरोप पर भड़का चीन, कहा- हमने विकास में दिया योगदान

नई दिल्ली, 29 जुलाईः श्रीलंका आजादी के बाद से अपने सबसे बुरे दौर से गुरज रही है। ऐसे दावे किए जाते हैं श्रीलंका के बर्बाद होने में उसके नेताओं के साथ-साथ चीन का भी हाथ है। श्रीलंका में होने वाली भव्य निर्माण परियोजनाओं और खर्चे के खराब तरीकों के साथ-साथ चीन ने इस द्वीप देश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया। यह वजह है कि श्रीलंका आजादी के बाद से अब तक के सबसे खराब आर्थिक संकट पर पहुंच गया। श्रीलंका की चरमरा चुकी अर्थव्यवस्था के बीच चीन का एक बयान आया है।

चीन ने झाड़ा पल्ला

चीन ने झाड़ा पल्ला

चीन ने श्रीलंका की बर्बादी के आरोप से अपना पल्ला झाड़ लिया है। चीन ने अमेरिका को श्रीलंका को बर्बाद करने के आरोप का जवाब देते हुए कहा कि हमने श्रीलंका की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दिया है ना कि उसे दिवालिया बनाया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि चीन-श्रीलंका व्यावहारिक सहयोग का नेतृत्व हमेशा वैज्ञानिक योजना और सत्यापन के साथ श्रीलंका द्वारा किया गया है।

सामंथा पावर की टिप्पणी पर दिया जवाब

सामंथा पावर की टिप्पणी पर दिया जवाब

झाओ लिजियन की ये प्रतिक्रिया यूएसएआईडी प्रशासक सामंथा पावर द्वारा श्रीलंका के प्रति चीन की परियोजनाओं और नीतियों की आलोचना पर एक सवाल के जवाब में आई है। झाओ लिजियन ने कहा कि चीनी परियोजनाओं ने श्रीलंका के आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया है, और ये श्रीलंका के लोगों के लिए फायदेमंद हैं। भारत यात्रा पर आईं अमेरिकी मददगार संस्था USAID की प्रशासक समांथा पावर ने बुधवार को यह जानकारी दी थी। दिल्ली IIT में भाषण देते हुए पावर ने कहा था कि चीन, श्रीलंका का सबसे बड़ा कर्जदाता बन गया था जिसने श्रीलंका को बिना साफ शर्तों के ऊंची ब्याज दरों पर कर्ज दिया।

तीन दिवसीय भारत दौरे पर आई थी सामंथा पावर

तीन दिवसीय भारत दौरे पर आई थी सामंथा पावर

पवार 25-27 जुलाई तक भारत यात्रा पर आईं थीं। पावर ने इसे लेकर शक जताया कि चीन, श्रीलंका के बर्बाद हो जाने के बाद भी अपने कर्ज की शर्तों में कुछ बदलाव करते हुए द्वीप देश को राहत देगा। उन्होंने श्रीलंका की मदद के लिए भारत को शुक्रिया कहते हुए कहा कि भारत ने ज़रूरी उपायों के लिए बेहद जल्द प्रतिक्रिया दी। USAID प्रशासक समांथा ने भारत की तरफ से श्रीलंका को 3.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर कर्ज के तौर पर दिए जाने और देश के मुश्किल आर्थिक संकट से उबारने में अन्य तरह से मदद करने का भी जिक्र किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+