अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को दोगुना कर रहा चीन: रिपोर्ट
वॉशिंगटन। चीन ने अपने परमाणु हथियारों के जखीरे को दोगुना करने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। भारत, अमेरिका और जापान समेत कई देशों से तनावपूर्ण संबंधों के बीच चीन इस दशक के अंत तक अपने परमाणु वॉरहेड को दोगुना करने के प्रयासों लगा हुआ है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने चीनी सेना की सालाना रिपोर्ट में इस बात की आशंका जताई है कि चीन वैश्विक सुपर पावर बनने के लिए ऐसा कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ,दूसरे देशों में अपने सैन्य ठिकाने भी बढ़ा रहा है जहां से अमेरिका को निशाना बनाया जा सके।
Recommended Video

दशक के अंत तक चीन अपनी परमाणु हथियारों के भंडार को दोगुना कर सकता है
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन से मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दशक के अंत तक चीन अपनी परमाणु हथियारों के भंडार को दोगुना कर सकता है। चीन इस दौरान परमाणु वॉरहेड ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों को भी शामिल करेगा। ये मिसाइलें अमेरिका तक मार करने में सक्षम होंगी। पिछले कुछ समय से चीन औऱ अमेरिका के संबंध बहुत ही तनावपूर्ण रहे हैं। ऐसे में वॉशिंगटन चाहता है कि, बीजिंग अमेरिका और रूस के बीच एक प्रमुख परमाणु हथियार संधि में शामिल हो। चीन से परमाणु हथियारों को लेकर बातचीत के लिए बेताब अमेरिका खुद रूस के साथ न्यू स्टार्ट नाम के हथियारों की संधि से बाहर निकल गया है। अमेरिका और रूस के बीच हथियारों के बढ़ते रेस को रोकने के लिए हुई यह संधि फरवरी 2021 में खत्म होने वाला है।

चीन के पास लगभग 320 परमाणु हथियार
पेंटागन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट चीन की सैन्य एवं सुरक्षा गतिविधियां में कहा है कि, पीपल्स लिबरेशन आर्मी के पास अभी करीब 200 हथियार हैं। पहली बार अमेरिकी सेना ने इस संख्या का खुलासा किया है। फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स ने अनुमान लगाया है कि चीन के पास लगभग 320 परमाणु हथियार हैं। आने वाले समय में जमीन, पनडुब्बियों और हवाई बॉम्बर से दागी जाने वाली मिसाइलों के जखीरे में वह इजाफा कर रहा है। अभी उसके पास परमाणु वाहक एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइल नहीं है जिसका विकास चीन कर रहा है।

परमाणु हथियारों की संख्या को 1,000 तक बढ़ा सकता है चीन
डिप्टी असिस्टेंट डिफेंस सेक्रटरी फॉर चाइना चैड स्ब्रागिया ने बताया है उन्होंने इस पर चिंता भी जताई है और कहा है कि हथियारों की संख्या के साथ-साथ चिंता का विषय यह भी है कि चीन का परमाणु विकास किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। चीन ने 400 परमाणु हथियार हासिल करने के लिए नई प्रक्रिया, समाधान और क्षमता का इस्तेमाल शुरू किया है। इसलिए अहम यह नहीं है कि इसका नतीजा क्या होता है, बल्कि पूरे इन्फ्रास्ट्रक्चर को देखना जरूरी है। इस साल की शुरुआत में, चीन के कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा था कि बीजिंग को अपेक्षाकृत कम समय में अपने परमाणु हथियारों की संख्या को 1,000 तक बढ़ाने की आवश्यकता है।

चीन के निशाने पर अमेरिका और भारत
चीन के परमाणु हथियारों में बड़ी संख्या में "सइलो" पर आधारित मिसाइलें और रोड-मोबाइल इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। साथ ही हाई-टेक हथियारों वाली मिसाइलें और अल्ट्रा-स्पीड हाइपसोनिक ग्लाइड वीइकल भी चीन के पास हैं। इनके अलावा थिएटर रेंज परमाणु हथियार भी हैं जो अमेरिका के बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस को टक्कर दे सकते हैं। मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि चीन का शस्त्रागार बातचीत की सीमा में शामिल होने के लिए बहुत छोटा है।
-
Rahul Gandhi Wedding Visit: कौन है दुल्हन तनु, जिसकी शादी में पहुंचे राहुल गांधी? तोहफे में क्या-क्या दिया? -
Balen Shah Caste: पिता मधेशी, मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह? इंटरनेट पर क्यों छिड़ी बहस -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक












Click it and Unblock the Notifications