चीन बोला, डोकलाम हमारा है, भारत निर्माण कार्यों पर न करे टिप्पणी
बीजिंग। चीन ने डोकलाम क्षेत्र में अपनी व्यापक निर्माण गतिविधियों को सही ठहराया है। यहीं नहीं चीन मे भारत को नसीहत देते हुए कहा कि चीन संप्रभु क्षेत्र में 'वैध बुनियादी ढांचा विकास' पर उसे टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। चीन की यह प्रतिक्रिया उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया था कि वह डोकलाम में भारत के साथ हुए गतिरोध से संबद्ध स्थल के पास एक बड़ा सैन्य परिसर बना रहा है। चीन की ओर से इस मुद्दे पर सफाई देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि ऐसी तस्वीरें कैसे मिलीं।' हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनके पास इस पर ज्यादा जानकारी नहीं है।

डोकलाम हमारा है
लु ने कहा, 'डोकलाम क्षेत्र को लेकर चीन का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। डोकलाम हमेशा से चीन का और प्रभावी अधिकार क्षेत्र में रहा है। इस संबंध में कोई विवाद नहीं है।' उन्होंने क्षेत्र पर चीन की संप्रभुता बताई। इस क्षेत्र पर भूटान भी अपना दावा करता है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि, इस क्षेत्र की चीन का निर्माण कार्य वैध और उचित है। चीन भारतीय क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्यों पर कुछ नहीं बोलता है ठीक उसी तरह भारत भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा।

सैनिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए किया निर्माण कार्य
उन्होंने कहा कि भारत के 'चिकन नेक कॉरिडोर' (पूर्वोत्तर को शेष भारत से जोड़ने वाला संकरा गलियारा) के पास एक महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण को रोकने के लिए भारतीय सैनिकों के हस्तक्षेप ने द्विपक्षीय संबंधों को कठिन परीक्षा में डाल दिया है। चीनी प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में अपने सैनिकों और वहां रह रहे लोगों के लिए चीन ढांचागत निर्माण कर रहा है। लु ने कहा, 'सीमा पर गश्त करने, उत्पादन सुधारने के साथ ही सैनिकों व स्थानीय लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए चीन ने ढांचागत निर्माण कार्य किए हैं। इसमें डोकलाम क्षेत्र में बनाई गई सड़कें भी शामिल हैं।'

चीन और भूटान के बीच डोकलाम एक विवादित क्षेत्र है
आपको बताते चलें कि, पिछले साल सिक्किम के पास डोकलाम क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच दो महीने से अधिक समय तक गतिरोध चला था। कई दौर की बातचीत के बागद यह गतिरोध खत्म हुआ। 28 अगस्त को दोनों देशों के अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमत हुए थे। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने हाल ही में कहा था कि चीन और भूटान के बीच डोकलाम एक विवादित क्षेत्र है।












Click it and Unblock the Notifications