चीन ने साउथ चाइना सी पर तैनात किए रॉकेट लॉन्‍चर्स, अमेरिका का ब्‍लड प्रेशर बढ़ा

चीन ने साउथ चाइना सी पर रॉकेट लॉन्‍चर तैनात करके विवाद को और गहरा कर दिया है। चीन ने यह रॉकेट लॉन्‍चर्स वियतनाम के नेवी बेस के एकदम नजदीक ही तैनात किए हैं।

बीजिंग। चीन ने साउथ चाइना सी पर फिर से कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से तनाव बढ सकता है। चीन ने इस विवादित हिस्‍से पर रॉकेट लॉन्‍चर्स तैनात कर दिए हैं। चीन के सरकारी अखबार डिफेंस टाइम्स की ओर से दी गई जानकाी के अनुसार ये लॉन्‍चर्स वियतनाम एक नेवी बेस के एकदम नजदीक तैनात किए गए हैं।

चीन ने साउथ चाइना सी पर तैनात किए रॉकेट लॉन्‍चर्स, अमेरिका का ब्‍लड प्रेशर बढ़ा

चीन ने कहा जो मर्जी होगी करेंगे

चीन ने इस रॉकेट लॉन्‍चर्स की तैनाती के पीछे जो तर्क दिया है वह अमेरिका का ब्‍लड प्रेशर बढ़ा सकता है। चीन का कहना है कि साउथ चाइना सी पर मिलिट्री बेस का निर्माण अपनी सुरक्षा तक ही सीमित रहेगा। चीन का कहना है कि यह द्वीप उसके क्षेत्र में आता है और यहां पर वह जो चाहे कर सकता है। डिफेंस टाइम्‍स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नोरीनको सीएस/एआर-1 55mm रॉकेट लांचर डिफेंस सिस्टम को स्प्राटल द्वीप समूह के फियरी क्रॉस रीफ पर तैनात किया गया है। चीन इस द्वीप पर अपना हक जताता है, जबकि फिलीपींस, वियतनाम और ताइवान इसका विरोध करते हैं। इन देशों का कहना है कि यह द्वीप उसके हिस्‍से में आता है।

अमेरिका ने की आलोचना

वहीं अमेरिका ने चीन की ओर से विवादित साउथ चाइना सी में किए जा रहे मिलिट्री कनस्‍ट्रक्‍शन और मिलिट्री एक्टिविटीज की कड़ी आलोचना की है। साथ ही इस क्षेत्र में नियमित रूप से स्वतंत्र नौपरिवहन के लिए हवाई और समुद्री मार्ग से पेट्रोलिंग करने पर जोर दिया है। हाल ही में अमेरिका की ओर से साउथ चाइना सी के पास शिप्‍स और एयरक्राफ्ट भेजे गए थे, जिस पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। चीन ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर अमेरिका ने उसके क्षेत्र में घुसने की कोशिश की, तो वह उसे सबक सिखाएगा। चीन के ये रॉकेट लॉन्‍चर्स दुश्मन के आक्रमण को भांपने के साथ ही उसकी पहचान करने में सक्षम है। हालांकि इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि ये रॉकेट लांचर कब तैनात किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+