नैन्सी पेलोसी के दौरे से नाराज चीन ने ताइवान पर लगाए कई प्रतिबंध
ताइपे, 03 अगस्त। चीन की धमकियों को दरकिनार करते हुए यूएस हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी मंगलवार को ताइवान पहुंच गईं। पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन ने ऐलान किया है कि वह नैचुरल सैंड के निर्यात को रोक देगा। बीजिंग लगातार यह धमकी दे रहा था कि अगर पेलोस्की ताइवान जाती हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। चीन की ओर से कहा गया कि पेलोसी का ताइवान दौरा पूरे क्षेत्र की शांति को भंग करेगा, इससे ताइवान की आजादी को लेकर अलगाववादी सेना को बल मिलेगा और उन्हें गलत संदेश जाएगा। लेकिन इन सब के बावजूद पेलोसी ताइवान पहुंची। ताइपे में लैंड करने के बाद पेलोसी ने कहा कि हम ताइवान में लोकतंत्र का समर्थन करते हैं, यह यात्रा कतई अमेरिका के उस रुख का उल्लंघन नहीं करती है जिसमे कहा गया है कि हम ताइवान को अलग देश का समर्थन नहीं करते हैं।
Recommended Video

लेकिन जिस तरह से अमेरिका की हाउस स्पीकर ताइवान पहुंची हैं उससे नाराज चीन ने ऐलान किया है कि वह ताइवान की कंपनियों पर कई तरह की आर्थिक पाबंदी लगाएगा। इसके साथ ही कई ताइवान की कंपनियों के पेस्ट्री, बेक्ड गुड्स, मिठाई के आयात पर प्रतिबंध लगाएगा। मंगलवार को चीन ने कई ताइवान की कंपनियों के खाद्य पदार्थों का आयात रोक दिया। ताइवान काउंसिल ऑफ अग्रिकल्चर ने इसकी पुष्टि भी की है। सीओए की ओर से कहा गया है कि जिन कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया गया है उसमे चाय बत्ती, मेवा, शहद, कोकोआ बीन्स, सब्जी, मछली के निर्यातक शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications