World News Hindi: इस देश ने कंडोम पर लगाया भारी-भरकम टैक्स, जनसंख्या बढ़ाने के लिए लिया 'पागलपन' भरा फैसला
China imposes tax on Condoms: चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने गिरती जन्म दर को सुधारने के लिए एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। 1 जनवरी 2026 से चीन ने कंडोम और अन्य गर्भनिरोधकों पर 13% सेल्स टैक्स (VAT) लागू कर दिया है। दशकों तक 'वन चाइल्ड पॉलिसी' थोपने वाला चीन अब युवाओं को बच्चे पैदा करने के लिए मजबूर करने की रणनीति अपना रहा है।
एक तरफ जहां बच्चों की देखभाल और बुजुर्गों की सेवाओं को टैक्स फ्री किया गया है, वहीं कंडोम को महंगा करना ड्रैगन की हताशा को दर्शाता है। हालांकि, जनता इस फैसले को 'निजी आजादी पर टैक्स' मानकर इसका मज़ाक उड़ा रही है।

कंडोम पर 'पेनल्टी' और बच्चों की देखभाल टैक्स फ्री
चीन की नई टैक्स व्यवस्था के तहत 1994 से चली आ रही टैक्स छूट को खत्म कर दिया गया है। अब कंडोम और गर्भनिरोधक गोलियां खरीदना 13% महंगा हो गया है। इसके विपरीत, सरकार ने शादी से जुड़ी सेवाओं, बच्चों की परवरिश और बुजुर्गों की देखभाल को टैक्स से बाहर रखा है। सरकार का मानना है कि गर्भनिरोधकों को महंगा और पालन-पोषण को सस्ता बनाकर वह युवाओं को माता-पिता बनने के लिए प्रोत्साहित कर सकती है। यह चीन के उस व्यापक प्रयास का हिस्सा है जिसमें पैरेंटल लीव और नकद सहायता जैसे लालच भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: World News Hindi: नए साल पर इस देश में बदल जाएगी करेंसी, नोटों पर राष्ट्रपिता की जगह छपेंगे गुलाब-संतरे
जनसंख्या संकट: एक दशक में आधे रह गए बच्चे
आधिकारिक आंकड़ों की मानें तो चीन की जनसंख्या पिछले तीन वर्षों से लगातार घट रही है। साल 2024 में चीन में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या एक करोड़ से भी कम रही, जो कि एक दशक पहले की तुलना में आधी है। बढ़ती बुजुर्ग आबादी और सुस्त पड़ती अर्थव्यवस्था ने बीजिंग की रातों की नींद उड़ा दी है। यही कारण है कि अब सरकार बेडरूम के फैसलों को टैक्स के जरिए नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है, ताकि भविष्य के लिए वर्कफोर्स (मजदूरों की संख्या) को तैयार किया जा सके।
ये भी पढ़ें: Weird World: सुअर की पॉटी से उगा मक्का खाएंगे बांग्लादेश के मुस्लिम, ट्रंप ने कर दिया खेला
सोशल मीडिया पर चीनी लोगों ने उड़ाया मजाक
सोशल मीडिया पर चीनी जनता इस फैसले का जमकर मजाक उड़ा रही है। लोगों का कहना है कि कंडोम की कीमत और एक बच्चे को पालने के खर्च में जमीन-आसमान का अंतर है। विशेषज्ञों ने भी चेतावनी दी है कि इस कदम से जन्म दर बढ़ने के बजाय अनचाहे गर्भ और एचआईवी (HIV) जैसे संक्रमण बढ़ने का खतरा ज्यादा है।
ये भी पढे़ं: कंडोम के पैकेट पर ट्रंप का कार्टून! जेफ्री एप्सटीन की संपत्ति से निकली इस तस्वीर ने US में मचाया बवाल!
महंगी परवरिश: असली समस्या टैक्स नहीं, खर्च है
बीजिंग के युवा जनसंख्या अनुसंधान संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, चीन दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां बच्चों का पालन-पोषण सबसे महंगा है। अत्यधिक प्रतिस्पर्धी शिक्षा प्रणाली, स्कूल की भारी फीस और करियर व बच्चों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती युवाओं को परिवार बढ़ाने से रोक रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक सरकार शिक्षा और आवास जैसे बुनियादी खर्चों को कम नहीं करती, तब तक कंडोम पर टैक्स लगाने जैसे 'अजीबोगरीब' फैसलों से जनसंख्या संकट हल नहीं होने वाला।












Click it and Unblock the Notifications