चीन के ग्लोबल टाइम्स में भारत की तारीफ में छपा लेख, लिखा- PM मोदी के नेतृत्व में खूब तरक्की कर रहा देश

हाइलाइट्स

  • 10 साल में बदल गया भारत
  • भारत की विदेश नीति भी बदली
  • भारत ने पकड़ी आर्थिक विकास की गति
china-praise-narendra-modi-government-

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स को अक्सर भारत की आलोचना करने के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार ग्लोबल टाइम्स ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। एक लेख में उसने भारत की शक्ति को भी माना है और पीएम मोदी के नेतृत्व को भी सराहा है।

ग्लोबल टाइम्स पर हाल ही में प्रकाशित एक ओपिनियन में, मोदी सरकार को वैश्विक व्यापार, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राजनीति सहित विभिन्न मुद्दों के प्रति अपने बेहतर दृष्टिकोण के लिए प्रशंसा मिली है।

मोदी सरकार की खूब प्रशंसा

फुडन यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक झांग जियादोंग ने 2 जनवरी को एक लेख में मोदी सरकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने लिखा है कि भारत बेहद तेजी से विकास कर रहा है। भारत ने बेहद कम समय में आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं।

तेजी से दुनिया में कद बढ़ा रहा भारत

जियादोंग ने लिखा है कि भारत वैश्विक कारोबार, संस्कृति, अर्थव्यवस्था और राजनीति के मामले में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उसका दुनिया में कद बढ़ा है। उन्होंने आगे लिखा है कि 'अपने तेज आर्थिक और सामाजिक विकास से भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है। वह आज दुनिया में भरोसे के साथ आगे बढ़ रहा है और महत्वपूर्ण हो गया है। उसने पूरी मजबूती के साथ भारत नैरेटिव को आगे बढ़ाया है।'

'चार साल में काफी बदल गया भारत'

लेख के शुरुआत में जियादोंग लिखते हैं, "मैंने हाल ही में दो बार भारत का दौरा किया, जो चार वर्षों में मेरी पहली यात्रा भी है। यात्रा के दौरान मैंने पाया कि भारत की घरेलू और विदेशी स्थिति चार साल पहले की तुलना में काफी बदल गई है।

भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं और इसकी महान शक्ति और रणनीति सपने से वास्तविकता की ओर बढ़ गई है।

भारत ने पकड़ी आर्थिक विकास की गति

वो आगे लिखते हैं कि भारत ने आर्थिक विकास और सामाजिक शासन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। इसकी अर्थव्यवस्था ने गति पकड़ ली है और यह सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की राह पर है।

दिल्ली में आए बदलाव की प्रशंसा

लेखक ने लिखा है कि इस अवधि में नई दिल्ली ने शहरी प्रशासन में उल्लेखनीय प्रगति की है। हालांकि शहर में धुंध अभी भी गंभीर समस्या है, लेकिन चार साल पहले विमान से उतरते ही जो आपको विशिष्ट गंध महसूस होती थी, वह अब आम तौर पर नहीं है। इससे पता चलता है कि नई दिल्ली में सार्वजनिक माहौल कुछ बेहतर हुआ है।

जियांदोग ने आगे लिखा है कि भारतीय प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान चीनी विद्वानों के प्रति उनका रवैया कहीं-कहीं अड़ियल होने के बजाय अधिक सहज और संयत रहा है।

भारतीय अधिकारियों की भी प्रशंसा

उन्होंने उदाहरण स्वरूप बताया कि, चीन और भारत के बीच "व्यापार असंतुलन" पर चर्चा करते समय, भारतीय विद्वान मुख्य रूप से व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए चीन के उपायों पर ध्यान केंद्रित करते थे।

लेकिन अब वे भारत की निर्यात क्षमता पर अधिक जोर दे रहे हैं, और सक्रिय रूप से पहल करके और भारत से चीनी आयात बढ़ाकर चीन के साथ व्यापार घाटे को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा

लेख में आगे लिखा गया है कि भारत कूटनीतिक क्षेत्र में भारत तेजी से एक महान शक्ति बनता जा रहा है। जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है, उन्होंने अमेरिका, जापान, रूस और अन्य देशों और क्षेत्रीय संगठनों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं।

भारत की विदेश नीति भी बदली

लेखक ने आगे लिखा है कि विदेश नीति में भारत की रणनीतिक सोच में एक और बदलाव आया है और वह स्पष्ट रूप से एक महान शक्ति रणनीति की ओर बढ़ रहा है। रूस-यूक्रेन संघर्ष के संबंध में, भारत ने खुद को पश्चिम से दूर कर लिया है और खुद को विकासशील दुनिया के साथ अधिक निकटता से जोड़ लिया है।

10 साल में बदल गया भारत

लेख में आगे लिखा गया है कि भारत में ये बदलाव 10 साल से भी कम समय में हुआ है, और अब यह बहुध्रुवीय दुनिया में एक ध्रुव बनने की रणनीति की ओर तेजी से बदल रहा है। अंतरराष्ट्रीय संबंधों के इतिहास में ऐसे बदलावों की गति कम ही देखने को मिलती है।

भारत एक प्रमुख शक्ति बना

लेख में आगे कहा गया है कि भारत वास्तव में एक प्रमुख शक्ति है, और आंतरिक और बाहरी रणनीतियों में तेजी से बदलाव उसके और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय दोनों के लिए चुनौतियाँ पैदा करता है। ऐसा प्रतीत होता है कि एक परिवर्तित, मजबूत और अधिक मुखर भारत एक नया भू-राजनीतिक कारक बन गया है जिस पर कई देशों को विचार करने की आवश्यकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+