स्पर्म डोनेशन के लिए आईफोन क्योंकि चीन देशभक्ति का मामला है
बीजिंग। अपने यहां बढ़ते बूढ़ों की संख्या और युवाओं की कम जनसंख्या से परेशान चीन ने एक अजब-गजब तरकीब निकाली है।

20 से 45 वर्ष के युवाओं की डिमांड
चीन देश के 20 से 45 वर्ष के युवाओं से स्पर्म डोनेट करने की अपील की है। चीन ने अपनी इस अपील में कहा है, 'देश की खातिर, प्लीज अपने स्पर्म डोनेट करें।
युवाओं को स्पर्म डोनेट करने पर 1000 डॉलर से आईफोन तक के ऑफर हैं। कई स्पर्म बैंक देशभक्ति का भी हवाला युवाओं को दे रहे हैं।
बुजुर्ग हुए स्क्रीनिंग में फेल
चीन के स्पर्म बैंक स्पर्म की भारी कमी से जूझ रहे हैं। इस वजह से सरकार ने यह कदम उठाया है। हाल में ही सरकार ने दो बच्चों की इजाजत चीन को दे दी है।
चीन में हुई एक स्टडी के मुताबिक, अभी तक जिन लोगों ने स्पर्म डोनेट किया है उसमें से अधिकांश बुजुर्ग हो चुके हैं या स्पर्म़ स्क्रीनिंग में फेल हो गए।
सोशल मीडिया पर ऑफर्स
चीन की सरकार इसे आने वाले समय के एक बड़े संकट के तौर पर देख रही है। इस वजह से चीन की सरकार युवाओं को लुभाने के लिए सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑफर्स दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications