Chabahar Port : चीन ने किसी भी तरह की सीधी टिप्पणी से किया इनकार

बीजिंग। चीन ने चाबहार बंदरगाह के पहले फेज के शुरू होने पर किसी भी तरह की प्रत्यक्ष टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। चीन की ओर से कहा गया है कि वो उम्मीद करते है कि इससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। अफगानिस्तान में भारत के सहयोग से बने इस बंदरगाह से जुड़े सवाल पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने कोई सीधी टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मैं आपको एक सैद्धांतिक जवाब देना चाहता हूं। हम क्षेत्रीय देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास का स्वागत करते हैं और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग करते हैं।' शुआंग ने कहा कि यह कदम क्षेत्रीय शांति बनाए रखने और क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल हो सकता है।

Chabahar Port : चीन ने टिप्पणी से किया इनकार

गौरतलब है कि चाबहार पोर्ट का पहला फेज शुरू हो गया है। ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को इसका उद्घाटन किया। पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए ईरान, भारत और अफगानिस्तान के बीच इस नए कॉरीडोर की शुरूआत की गई। इस उद्घाटन समारोह के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं।

ये बंदरगाह भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस बंदरगाह के जरिए भारत-ईरान-अफगानिस्तान के बीच नए रणनीतिक ट्रांजिट रूट शुरू हो जाएंगे। चाबहार बंदरगाह के पहले चरण को शाहिद बेहेश्टी बंदरगाह के तौर पर जाना जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+