चीन दुनिया के सामने करने जा रहा परमाणु पनडुब्बी का खुलेआम प्रदर्शन

चीन के अचानक लिए गए इस फैसले के पीछे माना यही जा रहा है कि वह सभी को दिखाना चाहता है कि आखिर उनकी नौसेना कितनी शक्तिशाली है।

बीजिंग। चीन ने बड़ा फैसला लेते हुए परमाणु क्षमता से सम्पन्न पनडुब्बी का प्रदर्शन दुनिया के सामने करने जा रहा है। चीन पहला ऐसा देश है जो परमाणु पनडुब्बी का यूं खुलेआम प्रदर्शन करेगा।

sumarine

चीन का अप्रत्याशित फैसला

चीन के अचानक लिए गए इस फैसले के पीछे माना यही जा रहा है कि वह सभी को दिखाना चाहता है कि आखिर उनकी नौसेना कितनी शक्तिशाली है। अभी तक किसी भी देश ने परमाणु पनडुब्बी का इस तरह से सार्वजनिक प्रदर्शन नही किया है।

वहीं चीनी सरकार अपने नागरिकों को इस कदम के जरिए जिनपिंग सरकार की उपलब्धियों के तौर पर भी पेश करना चाहती है।

जल्द ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का वार्षिक अधिवेशन होने वाला है। जिसमें राष्ट्रपति जिनपिंग के भविष्य को लेकर फैसला लिया जाएगा। इसमें ये तय किया जाएगा कि आखिर जिनपिंग राष्ट्रपति बने रहेंगे या किसी और को मौका दिया जाएगा।

शैनडॉन्ग के चीनी नेवी म्यूजियम में किया जाएगा प्रदर्शन

चीन अपनी परमाणु क्षमता वाली पनडुब्बी का प्रदर्शन तटीय शहर शैनडॉन्ग के चीनी नैवी म्यूजियम में प्रदर्शन के लिए लाया गया है।

संग्रहालय में प्रदर्शन के दौरान इसके परमाणु तत्वों को निकाल लिया जाएगा। चीनी नौसेना के अधिकारी के मुताबिक ये पनडुब्बी करीब 40 साल तक नौसेना के साथ जुड़ी रही और सेवा देती रही है।

इस बीच चीन ने गुरूवार को ही देश को बताया कि वो जल्द ही स्वदेश में निर्मित एयरक्राफ्ट कैरियर का निर्माण कार्य पूरा करने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+