चीन ने दी कोरोना को मात, पिछले एक महीने में नहीं मिला कोरोना का एक भी केस
चीन को यूं ही सुपर पावर नहीं कहा जाता। किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन के दम पर उसने ये दर्जा हासिल किया है।
बीजिंग, 23 अगस्त। चीन को यूं ही सुपर पावर नहीं कहा जाता। किसी भी क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन के दम पर उसने ये दर्जा हासिल किया है। एक तरफ जहां पूरी दुनिया कोरोना से जूझ रही है। वहीं, चीन में एक महीने से अधिक समय में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि चीन के वुहान शहर में ही कोरोना का पहला मामला सामने आया था। चीन में कोरोना का एक भी केस न होना चीन के कोरोना को लेकर बेहतर प्रबंधन को दर्शाता है।

इससे पहले भी चीन में कोरोना में कोरोना के मामले शून्य हो गए थे, लेकिन इसके बाद चीन के प्रमुख पूर्वी शहर नानजिंग में 20 जुलाई को कोरोना के 38 नए मामले सामना आए थे। इसके बाद चीन ने युद्ध स्तर पर कोरोना का परीक्षण किया। स्थानीय लोगों की बार-बार जांच की गई। अकेले एक शहर के लोगों की एक दर्जन बार जांच की गई, जिसके कारण 23 अगस्त को एक बार फिर कोरोना के मामले जीरो हो गए। कुल मिलाकर 100 मिलियन से अधिक परीक्षण किये गए। यंग्जहौ शहर में तो कुछ लोग स्वाब देने के लिए लाइन में प्रतीक्षा करते हुए ही संक्रमित हो गए।
यह भी पढ़ें: रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे का बयान, कोरोना महामारी के दौरान रेलवे को हुआ 36000 करोड़ रुपए का नुकसान
क्वारंटीन ने भी निभाई अहम भूमिका
कोरोना को खत्म करने में क्वारंटीन ने अहम भूमिका अदा की। एक समय ऐसा भी था जब राजधानी बीजिंग में एक भी कोरोना का मामला सामने आने पर पूरे शहर को ही सील कर दिया जाता था। देश भर के हॉटस्पाट्स से इस दौरान रेल, व उड़ानों को भी काट दिया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में आज कोरोना












Click it and Unblock the Notifications