रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे का बयान, कोरोना महामारी के दौरान रेलवे को हुआ 36000 करोड़ रुपए का नुकसान

नई दिल्ली, अगस्त 23। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि कोरोना महामारी के दौरान रेलवे को करीब 36000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। रावसाहेब दानवे रविवार को महाराष्ट्र के जालना जिले में एक अंडरब्रिज के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन में ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से बंद रहा था तो ऐसे में सिर्फ यात्री ट्रेनों से ही नहीं बल्कि मालगाड़ियों के बंद होने से भी बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।

Railway

लॉकडाउन में मालगाड़ियों के बंद होने से हुआ नुकसान

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान यात्री ट्रेनों के साथ-साथ कई मालगाड़ियां भी बंद रही थीं, सिर्फ जरूरी सामान की ढुलाई के लिए ही मालगाड़ियां चल ही थी। रेल राज्य मंत्री ने कहा कि रेलवे को सबसे अधिक कमाई मालगाड़ियों से ही होती है। उन्होंने कहा कि रेलवे का वास्तविक राजस्व मालगाड़ियां ही थी, जिसके बंद होने से बहुत नुकसान हुआ।

यात्री ट्रेन सेक्शन हमेशा घाटे में रहता है- रेल राज्य मंत्री

रावसाहेब दानवे ने संबोधन के दौरान कहा,

यात्री ट्रेन सेक्शन हमेशा से ही घाटे में रहता है, चूंकि टिकट का किराया बढ़ने से यात्रियों पर असर पड़ता है, इसलिए हम ऐसा नहीं कर सकते। महामारी के दौरान, रेलवे को 36,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। केवल मालगाड़ियां ही राजस्व उत्पन्न करती हैं। महामारी के दौरान, इन ट्रेनों ने माल ढोने और लोगों को राहत प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

इस दौरान रेल राज्य मंत्री ने बुलेट ट्रेन को लेकर कहा कि यह परियोजना मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे के साथ शुरू की जाएगी क्योंकि यह लोगों के लिए आवश्यक है। दानवे ने कहा कि रेलवे ने "वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर" परियोजना शुरू की गई है, जो नवी मुंबई को दिल्ली से जोड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+