skyscrapers: चीन ने गगनचुंबी इमारतों के निर्माण पर लगाई रोक, इस घटना से हिल गया है ड्रैगन

नई दिल्ली, 8 जुलाई: चीन ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर ऊंची गगनचुंबी इमारतों के निर्माण पर रोक लगा दी है। चीन को यह कदम कई प्रोजेक्ट की खराब गुणवत्ता की वजह से उठानी पड़ी है। अब चीन में 500 मीटर (1,640 फीट) से ज्यादा ऊंची इमारतों का निर्माण तो नहीं ही किया जा सकेगा, कई इलाकों में 100 मीटर से भी ज्यादा ऊंची इमारतों के निर्माण पर सख्ती बढ़ा दी गई है। इस संबंध में वहां बीते मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। दरअसल, चीन में धड़ल्ले से निर्माण का घटिया तरीका इस्तेमाल कर ऊंची इमारतें बनाने का प्रचलन काफी बढ़ गया था। लेकिन, मई में एक गगनचुंबी इमारत ऐसा हिला कि उसने शी जिनपिंग की सरकार को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया है। हाल के वर्षों में वहां ऐसी इमारतों के निर्माण की होड़ लग गई थी।

चीन ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला

चीन ने लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया फैसला

ऊंची गगनचुंबी इमारतों के निर्माण पर रोक लगाने के आदेश के साथ ही वहां के टॉप इकोनॉमिक प्लानर ने स्थानीय अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि 250 मीटर से ज्यादा ऊंची इमारतों के निर्माण में भी कमी लाई जाए। यह आदेश इमारतों के निर्माण की खराब गुणवत्ता को लेकर जारी किया गया है, क्योंकि कुछ प्रोजेक्ट अब लोगों की सुरक्षा के लिए चुनौती साबित हो रहे हैं। चीन ने यह भी तय किया है कि 100 मीटर से ऊंची इमारतों के लिए भी यह जरूरी होगा कि उनमें फायर रेस्क्यू की क्षमता हो और उन्हीं शहरों में इसकी इजाजत दी जाए, जहां इससे जुड़े प्रावधानों पर अमल करना संभव हो। ब्लूमबर्ग से यूनिवर्सिटी ऑफ हॉन्गकॉन्ग के एसोसिएट लॉ प्रोफेसर क्विआओ शिटॉन्ग ने कहा है कि 'यह मुख्य तौर पर सुरक्षा के मद्देनजर है।' उन्होंने चिंता जताई कि दुनिया में सिर्फ 10 ही इमारतें 500 मीटर से ज्यादा के हैं और उनमें से भी आधे चीन में ही मौजूद हैं।

300 मीटर ऊंची इमारत हिलने लगी थी

300 मीटर ऊंची इमारत हिलने लगी थी

दरअसल, चीन की सरकार पिछले 18 मई की घटना से हिली हुई है। उस दिन शेंझेन इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रुप प्लाजा अचानक हिलने लगा था। करीब 300 मीटर (980 फीट) ऊंची वह इमारत चीन की सबसे ऊंची गगनचुंबी इमारतों में से एक है। जैसे ही बिल्डिंग हिलनी शुरू हुई उसे आनन-फानन में खाली कराना पड़ा। उस घटना का वीडियो आसपास मौजूद लोगों ने बनाया था, जिसमें वह विशाल बिल्डिंग अपने फाउंडेशन से बहुत ही ज्यादा हिलती हुई नजर आ रही थी और लोग अफरा-तफरी के माहौल में बिल्डिंग गिरने के डर वहां से जान बचाकर भाग रहे थे। चीन की सोशल मीडिया वीबो पर वह वीडियो खूब वायरल हो चुका है।

बीजिंग में पहले ही लगा दी गई थी पाबंदी

बीजिंग में पहले ही लगा दी गई थी पाबंदी

चीन में जिस तेजी से शहरीकरण हुआ है, उससे घटिया निर्माण के मामले काफी बढ़ गए हैं, जिसके चलते वहां की कई इमारतें काफी असुरक्षित हैं। यही नहीं, चीन में इमारतों के गिरने की घटना भी दुर्लभ नहीं है। पिछले साल ही चीन की सरकार ने बीजिंग जैसे बड़े शहरों में 500 मीटर से ऊंची इमारतों के निर्माण पर बैन लगा दिया था। यही नहीं शी जिनपिंग सरकार ने अर्बन प्लानरों को यह भी हिदायत दी थी कि इमारतों के निर्माण में चीन की विशेषताओं पर ज्यादा ध्यान दिया जाए, न कि वर्ल्ड के लैंडमार्क के तौर पर मॉडल के तौर पर पेश करने के लिए। (पहली तस्वीर सांकेतिक, बाद की दोनों- सौजन्य सोशल मीडिया)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+