सऊदी अरब ने कश्मीर मसले पर दिखाया पाकिस्तान को ठेंगा, चीन बोला-हमारा है समर्थन
बीजिंग। चीन ने पाकिस्तान से कहा है कि वह हर उस एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध करता है जो स्थिति को जटिल बनाने वाली है। यह बात चीन के विदेश मंत्री वांग वाई ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात करते हुए कही है। वांग ने इस बयान के साथ ही पाकिस्तान को कश्मीर मसले पर समर्थन दिया है और भारत का विरोध किया है। कुरैशी इस समय चीन मे दूसरी सालाना रणनीतिक बातचीत के लिए गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने चीनी समकक्ष के साथ मीटिंग की है। आपको बता दें कि सऊदी अरब, कश्मीर मसले पर पाकिस्तान को ढेंगा दिखा चुका है।

CPEC, कश्मीर और अफगानिस्तान पर चर्चा
कुरैशी और चीनी मंत्री वांग वाई के बीच कश्मीर मसले के अलावा चीन-भारत पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) और अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जो साझा बयान जारी किया गया है उसमें कहा गया है, 'पाकिस्तान की तरफ से चीन को जम्मू कश्मीर में हालातों की जानकारी दी गई है। पाक ने इस मुद्दे पर अपनी स्थिति और चिंताएं भी जाहिर की हैं।' इस पर चीन ने कहा है, 'कश्मीर मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक है, जो एक उद्देश्यपूर्ण तथ्य है, और यह संबंधित सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के माध्यम से शांति से और ठीक से हल किया जाना चाहिए। चीन किसी भी एकपक्षीय कार्रवाई का विरोध करता है जो स्थिति को जटिल करे।'
CPEC के खिलाफ भारत
पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी गुरुवार देर रात चीन के हैनान द्वीप पहुंचे थे। यात्रा पर रवाना होने से पहले कुरैशी ने कहा था कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करेगी। चीन ने यह भी दोहराया है कि पाकिस्तान उसका आयरन ब्रदर है और वह हर कदम में अपने भाई का समर्थन करेगा। आपको बता दें कि भारत की तरफ से हर बार 60 बिलियन डॉलर वाले सीपीईसी प्रोजेक्ट का विरोध किया गया है। यह प्रोजेक्ट पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से होकर गुजरता है। इस वजह से भारत हमेशा इसका विरोध करता आया है।












Click it and Unblock the Notifications