G20 meet in Kashmir: कश्मीर में जी20 सम्मेलन, पाकिस्तान के दोनों जिगरी दोस्त नहीं लेंगे हिस्सा
भारत इस साल जी20 की मेजबानी कर रहा है, जिसका शिखर सम्मेलन 2-3 सितंबर 2023 को दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा, जिसमें हिस्सा लेने के लिए पुतिन, बाइडेन और शी जिनपिंग भी आएंगे।

G20 meet in Kashmir: कश्मीर में आयोजित होने वाले जी20 के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के दोनों जिगरी दोस्त, चीन और तुर्की हिस्सा नहीं लेंगे।
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और तुर्की कश्मीर में आगामी G20 बैठक में शामिल नहीं होंगे। G20 बैठक को छोड़ने का चीन का फैसला, उसके करीबी सहयोगी पाकिस्तान की आपत्तियों पर आधारित है।
वहीं, तुर्की ने भी हाल के दिनों में कश्मीर मुद्दे से निपटने के लिए भारत सरकार की आलोचना की है।
कश्मीर में जी20 का एक कार्यक्रम
आपको बता दें, कि भारत इस साल जी20 की मेजबानी कर रहा है और इसके अलग अलग कार्यक्रम, भारत के अलग अलग शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एक कार्यक्रम का आयोजन कश्मीर में हो रहा है, जिसको लेकर पाकिस्तान की तरफ से आपत्ति जताई गई है।
वहीं, चीन और भारत भी 2020 की गालवान घाटी झड़प के बाद से सीमा विवाद में उलझे हुए हैं, जिसमें भारत के 40 जवानों की जान चली गई थी। गालवान घाटी की झड़प चार दशकों में भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच सबसे घातक टकराव थी।
हालांकि, भारत ने कश्मीर में जी20 बैठक आयोजित करने पर पाकिस्तान की आपत्तियों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान ने कश्मीर में G20 बैठक आयोजित करने के भारत के कदम को "गैर-जिम्मेदाराना" बताया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, कि "भारत का गैर-जिम्मेदाराना कदम जम्मू और कश्मीर के अपने अवैध कब्जे को बनाए रखने के लिए अपने एकतरफा कदमों की श्रृंखला में नवीनतम कदम है"।
जबकि, पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कहा है, कि इस साल सितंबर में दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से पहले सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस तरह के आयोजन किए जा रहे हैं।
पाकिस्तान ने जताई थी आपत्ति
वहीं, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है, कि इंडोनेशिया कश्मीर में आयोजित बैठक में शामिल होगा या नहीं। इंडोनेशिया पिछले साल जी20 का अध्यक्ष था।
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में इस मामले से जागरूक लोगों का हवाला देते हुए कहा गया है, कि कश्मीर में होने वाले इस सम्मेलन में भारत जी20 देशों के दूतावास के अधिकारी शामिल हो रहे हैं।
इस बीच, राज्य में आतंकवादी हमलों में वृद्धि के कारण जी20 शिखर सम्मेलन से पहले जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस साल अब तक हुए चार हमलों में 10 सैनिक और 7 नागरिक मारे गए हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया है, कि कश्मीर में जी20 के आयोजन को रोकने के लिए पाकिस्तान लगातार हाथ पैर मार रहे हैं और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में जुटा हुआ है।
इतना ही नहीं, जी20 सम्मेलन के आयोजन के लिए, श्रीनगर का भी कायाकल्प किया जा रहा है। श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के आयुक्त अतहर अमीन खान ने कहा, कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सभी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं या पूरी होने वाली हैं। एयरपोर्ट रोड और फ्लाईओवर को सजाया गया है और शहर को भी रोशन किया गया है।
Recommended Video

आपको बता दें, कि भारत 22 मई से 24 मई तक डल झील के किनारे शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (SKICC) में G20 शिखर बैठक की मेजबानी करने वाला है। साल 2019 में कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद से कश्मीर में यह पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम होगा।












Click it and Unblock the Notifications