चीन ने कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के कहर का असर, यूनिवर्सिटी पर ताले, कई शहरों में लॉकडाउन

चीन में कोरोना वायरस के नये ऑउटब्रेक के बाद यूनिवर्सिटी शहर को बंद कर दिया गया है, जबकि कई शहरों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है।

बीजिंग, नवंबर 15: पिछले तीन महीनों से कोरोना वायरस बार बार चीन के अलग अलग शहरों में अपना प्रकोप फैलाता जा रहा है और अब चीन को पता चल रहा होगा, कि कोरोना वायरस को लेकर उसने जो दुनिया के साथ साजिश की है, उसमें फंसकर दुनिया के दूसरे देशों को कितनी परेशानी हुई है। चीन से आ रही ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने उत्तर-पश्चिमी शहर डालियान में कोविड-19 के प्रकोप के बाद करीब 1,500 विश्वविद्यालय के छात्रों को उनके छात्रावासों और होटलों में लॉकडाउन कर दिया गया है।

Recommended Video

    China में Corona की नई लहर, University Campuses सील, 1500 छात्र आइसोलेट | वनइंडिया हिंदी
    यूनिवर्सिटी पर लटके ताले

    यूनिवर्सिटी पर लटके ताले

    रिपोर्ट के मुताबिक, झुआंगे विश्वविद्यालय शहर में कोरोना वायरस के कई दर्जन मामले सामने आने के बाद रविवार को तमाम विश्वविद्यालयों को बंद करने और होस्टल्स में रहने वाले छात्रों को होस्टल के अंदर ही रहने का आदेश जारी किया गया और वहीं, सैकड़ों छात्रों को कोविड-19 टेस्ट के लिए होटलो में क्वारंटाइन किया गया है। इसके साथ ही छात्रों को होस्टल्स में खाना उनके कमरों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके साथ ही चीन के अंदर अलग अलग क्षेत्रों में चीन ने इतना ज्यादा सख्त लॉकडाउन लगाया हुआ है, कि लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    सख्त लॉकडाउन और क्वारंटाइन

    सख्त लॉकडाउन और क्वारंटाइन

    रिपोर्ट के मुताबिक, झुआंगे में ज्यादातर आबादी को क्वारंटाइन किया गया है और लोगों के लिए कोविड-19 टेस्ट करवाना अनिवार्य कर कर दिया गया है। इसके साथ ही यात्रा पर प्रतिबंध तो पहले ही लगाए जा चुके हैं। चीन ने पहले दावा किया था कि, उसने ज्यादातर आबादी को कोविड-19 का टीका दे दिया है और उसका देश सुरक्षित है, लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बाद चीन के टीकों पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबित, सर्दी के ढलते ही अधिकारियों ने बूस्टर शॉट्स देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही चीन से आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने एक क्वारंटाइन शख्स के पालतू जानवर को मार दिया, ताकि कोविड-19 दूसरे लोगों ना फैले, इसको लेकर भी विरोध जताया गया है।

    निगेटिव सर्टिफिकेट के साथ ही यात्रा

    निगेटिव सर्टिफिकेट के साथ ही यात्रा

    चीन में बुधवार से नया ट्रेवल गाइडलाइंस जारी किया गया है, जिसके मुताबिक पूरे देश के अंदर कोविड-19 निगेटिव सर्टिफिकेट वाले यात्री ही यात्रा कर सकते हैं। कोई भी शख्स, या तो फ्लाइट से यात्रा कर रहा हो, या फिर ट्रेन से या फिर वो अपनी कार से ही यात्रा क्यों ना कर रहा हो, यात्रा करने से पहले उसके पास कोविड-19 सर्टिफिकेट होना अनिवार्य कर दिया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मामलों के बावजूद चीन पिछले एक साल में प्रमुख प्रकोपों ​​को दबाने में सक्षम रहा है, चीन में अब तक कुल मामलों की संख्या 98 हजार 315 है और 4,636 मौतें हुई हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने सोमवार को पिछले 24 घंटों में स्थानीय संक्रमण के 32 नए मामलों की जानकारी दी है, जिनमें से 25 डालियान में हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+