Diplomacy: लैटिन अमेरिका में भारत के एक्टिव होने का वक्त आया, चिली का आह्वान, क्या हमने काफी देर कर दी?

Diplomacy: भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली आए चिली के विदेश मंत्री अल्बर्टो वैन क्लावेरेन ने बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार एवं निवेश, कृषि, महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा और अंतरिक्ष सहित अन्य मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की गई।

दिल्ली दौरे के दौरान चिली के विदेश मंत्री वैन क्लावेरेन ने इस दौरान भारत से लैटिन अमेरिका में एक्टिव होने का आह्वान किया और उन्होंने कहा, कि भारत अब एक आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है, इसलिए लैटिन अमेरिकी देशों के साथ भारत को जुड़ाव को बढ़ाना चाहिए।

Chile Urges India to Bolster Ties with Latin America

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में वैन क्लावेरेन ने चिली में लिथियम और तांबे के भंडार में भारत के लिए संभावित निवेश अवसरों, भारत से आमों और दवाओं के निर्यात, चीन और अन्य शक्तियों के बीच संतुलन और रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत की भूमिका के बारे कई अहम बातें की हैं।

भारतीय विदेश मंत्री से पहली मुलाकात

एस जयशंकर बतौर विदेश मंत्री अपने दूसरे कार्यकाल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन चिली के विदेश मंत्री से उनकी पहली मुलाकात हुई है। वैन क्लावेरेन ने कहा, कि "मुझे उनसे पहले मिलने का अवसर नहीं मिला था, इसलिए जाहिर है, मैं उनके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुआ, और हमारी द्विपक्षीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक बहुत अच्छी बैठक हुई।"

उन्होंने आगे कहा, कि "हमने भारत के साथ संबंधों को मजबूत करने में अपनी दिलचस्पी जताई है। और हमने न केवल चिली के साथ, बल्कि सामान्य रूप से लैटिन अमेरिका में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए संबंधों को मजबूत करने में भारत की दिलचस्पी पर भी ध्यान दिया।"

भारत और चिली के बीच सहयोग के क्षेत्र

भारत, चिली के लिए एक बहुत ही आकर्षक और प्रासंगिक बाजार है। उन्होंने कहा, कि "हम पहले से ही भारत के साथ अपने व्यापार को बढ़ा रहे हैं, खासकर दो क्षेत्रों में - जो हमारी अर्थव्यवस्था की बहुत खासियत हैं - खनिज, खासकर तांबा और कृषि। हम भारत को कई कृषि उत्पाद निर्यात कर रहे हैं, खास तौर पर मेवे, वाइन और कुछ अन्य कृषि उत्पाद। लेकिन हम भारत में अपने उत्पादों की विविधता बढ़ाना चाहते हैं।"

दिल्ली दौरे के दौरान चिली के विदेश मंत्री ने कहा, कि "हमने वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ भी बैठक की और हमने भारत के साथ अपने वाणिज्यिक संबंधों को गहरा करने में अपनी रुचि व्यक्त की। जबकि, विदेश मंत्री के साथ, हमने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, रक्षा संबंधों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष के बारे में भी बात की। इसलिए हमने कई मुद्दों पर चर्चा की।"

लिथियम और तांबे पर सहयोग

चिली के विदेश मंत्री ने कहा, कि "हमने लिथियम के लिए अपनी राष्ट्रीय रणनीति के बारे में भारत को बताया, जिसे पिछले साल अपनाया गया था, और हमने लिथियम क्षेत्र में भारतीय निवेश की संभावनाओं के बारे में भी बताया, विशेष रूप से नए लिथियम भंडारों की टेंडर्स में भाग लेना, जिन्हें सरकार की तरफ से खोले जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, कि "जाहिर है भारत ने लिथियम में दिलचस्पी जताई है, जिसे एक महत्वपूर्ण खनिज माना जाता है, और जो भारत में इलेक्ट्रोमोबिलिटी की योजनाओं और ईवी (इलेक्ट्रिक वाहनों), विशेष रूप से छोटे ईवी के निर्माण के संदर्भ में भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मुझे लगता है कि यह भी एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें दोनों देश बहुत अधिक सहयोग कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, कि "हमारे तांबे के भंडार निवेश के लिए खुले हैं। इसलिए सरकार की तरफ से प्रस्तुत किए जा रहे टेंडरों में भारतीय कंपनियों के भाग लेने की संभावना है।"

Chile Urges India to Bolster Ties with Latin America

कृषि सहयोग और चिली के दवा बाजार में भारत की उपस्थिति

उन्होंने कहा, कि "हमने कृषि क्षेत्र में सहयोग की संभावना के बारे में बात की। चिली कृषि के कुछ क्षेत्रों में आगे है और वे दोनों देशों के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्र हैं।"

आपको बता दें, कि भारत, विशेष रूप से निर्मित उत्पादों और दवाओं का निर्यात करता है। और अब चिली के दवा बाजार में भारतीय उपस्थिति का विस्तार करने की संभावना है। भारतीय और चिली की कंपनियों के बीच दवा क्षेत्र में कुछ संयुक्त उद्यम भी हैं। भारत व्यापार वार्ता के हिस्से के रूप में हमारे बाजार में दवाओं के मामले में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर सकता है।

इसलिए उन्होंने कहा, कि "एक तरफ, हम भारत में अपनी कृषि पेशकश का विस्तार कर सकते हैं, और दूसरी तरफ, भारत अपनी दवाओं के लिए बेहतर बाजार पहुंच से भी लाभ उठा सकता है।"

उन्होंने कहा, कि "और चिली की तरफ से, हम नट्स और वाइन के अलावा जिन उत्पादों पर विचार कर रहे हैं, वे सामान्य रूप से फल हैं। हमारे पास ऑफ-सीजन निर्यातक होने का लाभ है क्योंकि हमारे मौसमों के बीच अंतर है - हम दक्षिणी गोलार्ध में हैं। इसलिए कई फल हैं जिन्हें भारत से चिली में निर्यात किया जा सकता है... उदाहरण के लिए, आम और अन्य अधिक उष्णकटिबंधीय उत्पाद जो हमारे देश में उत्पादित नहीं होते हैं (निर्यात किए जा सकते हैं)।"

रक्षा सहयोग पर चिली ने क्या कहा?

चिली के विदेश मंत्री ने कहा, कि "भारत में डिफेंस इंडस्ट्री बहुत गतिशील है, और संभवतः चिली में भारतीय रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए और काफी कुछ किया जा सकता है। हमने अपने भारतीय सहयोगियों को चिली में आयोजित होने वाले विभिन्न रक्षा मेलों में भारतीय रक्षा उद्योग की भागीदारी को बढ़ावा देने और हमारे रक्षा मंत्रालयों के बीच अधिक प्रत्यक्ष संबंध विकसित करने के लिए आमंत्रित किया।"

लैटिन अमेरिका में चीन की चुनौती

भारत भले ही लैटिन अमेरिका को खंगालने में पीछे रह गया हो, लेकिन चीन अपनी काफी पकड़ लैटिन अमेरिकी देशों में बना चुका है, जिससे अमेरिका टेंशन में रहता है।

चिली का चीन के साथ काफी अच्छे संबंध हैं और उन्होंने इस बात दिल्ली की यात्रा के दौरान भी स्वीकार किया है।

चिली के विदेश मंत्री ने कहा, कि "चीन के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। हम चीन के साथ व्यापार के क्षेत्र में अपने संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। यह अब तक हमारे निर्यात के लिए मुख्य बाजार है। हमारे अन्य बड़े बाजारों और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसी बड़ी शक्तियों और यूरोप, विशेष रूप से यूरोपीय संघ के माध्यम से बहुत करीबी संबंध हैं। इसलिए हम विशेष रूप से आर्थिक क्षेत्र में और राजनीतिक क्षेत्र में भी अलग अलग अंतर्राष्ट्रीय संबंध रखने की कोशिश करते हैं। और हम प्रमुख शक्तियों के बीच तनाव में नहीं फंसना चाहते। हम अपने हितों को स्वायत्त रूप से परिभाषित करते हैं, और हम अपने विभिन्न संबंधों के बीच एक निश्चित संतुलन बनाए रखने का प्रयास करते हैं। हमें लगता है कि भारत भी उस संबंध में बहुत प्रासंगिक भूमिका निभा सकता है।"

लैटिन अमेरिका में भारत की डगर कितना मुश्किल?

लैटिन अमेरिकी देशों में भारत के ब्राजील से काफी अच्छे संबंध रहे हैं, लेकिन अभी तक भारत इस मजबूत रिश्ते का अच्छे तरीके से फायदा नहीं उठा पाया है। वहीं, अर्जेंटीना और भारत भी करीब आ रहे हैं, और अर्जेटीना ने भारतीय तेजस फाइटर जेट में दिलचस्पी भी दिखाई थी, लेकिन अंत में वो सेकंड हैंड अमेरिकी F-16 लड़ाकू विमान की तरफ गया।

लैटिन अमेरिका के प्रमुख देशों में कोलंबिया, गुआना, सूरीनाम, इक्वाडोर, ब्राजील, पेरू, बोलिविया, चिली, अर्जेंटीना, पराग्वे, उरूग्वे, चिली और अर्जेंटीना हैं।

लैटिन अमेरिकी क्षेत्र दक्षिणी प्रशांत महासागर और दक्षिणी अटलांटिक महासागर के बीच वाले हिस्से में स्थिति है, इसलिए इन देशों का रणनीतिक महत्व काफी है। इसलिए भारत को लैटिनी अमेरिकी देशों के साथ अपने संबंधों को विस्तार देना होगा।

भारत-लैटिन अमेरिका के संबंध बहुत विकसित नहीं हुए हैं, और इसके पीछे एक बड़ी वजह ये भी है, कि भारत से इन क्षेत्रों में बहुत अधिक प्रवास नहीं हुआ है और दोनों क्षेत्रों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मतभेद रहे हैं, जिसके कारण लैटिन अमेरिका भारत को दूर मानता है। लेकिन इस रिश्ते में बहुत संभावनाएं हैं। 2018 में, दोनों की संयुक्त जीडीपी लगभग 8.4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

लैटिन अमेरिका से भारत के कैसे रहे हैं संबंध?

लैटिन अमेरिका और कैरिबियन (LAC) में तीन क्षेत्र शामिल हैं - कैरिबियन क्षेत्र, मेसो-अमेरिका (मेक्सिको से पनामा तक) और दक्षिण अमेरिका महाद्वीप। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1927 में ब्रुसेल्स में लैटिन अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की थी, जहां उत्पीड़ित लोगों की अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस आयोजित की गई थी। तब से दिलचस्पी बढ़ती गई। हालांकि, इससे दस साल पहले, 1917 में, भारत के प्रमुख कम्युनिस्ट विचारक एम.एन. रॉय ने मैक्सिकन कम्युनिस्ट पार्टी के विकास में सक्रिय और प्रभावशाली भूमिका निभाई थी।

हालांकि, 1990 के बाद से, स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन आया है। इस वर्ष से, उदारीकरण ने भारत को खोल दिया, और देश ने LAC को सॉफ्टवेयर, कपड़ा, फार्मास्यूटिकल्स, ऑटोमोबाइल आदि के लिए एक आशाजनक बाजार के रूप में पाया। दूसरी तरफ, अर्जेंटीना, ब्राजील जैसे LAC देश सोने और कोयले की खदानों, हाइड्रोकार्बन, व्यापक कृषि योग्य भूमि से भरे हुए थे। भारतीय और LAC संगठनों ने विभिन्न समझौतों और समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए और विभिन्न सहयोगी परियोजनाओं के साथ आए हैं।

भारत और LAC देशों जैसे वेनेजुएला और अर्जेंटीना के बीच व्यापार भी आशाजनक रहा है। हालांकि मात्रा अभी भी कम है। भारत और पेरू के बीच व्यापार भी महत्वपूर्ण है। दोनों देशों के बीच कच्चा तेल, तांबा, खाद्य तेल का कारोबार हो सकता है। भारत इंजीनियरिंग वस्तुओं, आईटी सेवाओं, वस्त्र, दवा वस्तुओं का निर्यात करता है और ये देश इसका फायदा उठा सकते हैं। भारत की सार्वजनिक और निजी दोनों कंपनियां एलएसी-भारत व्यापार में निवेश करती हैं। इनमें से कुछ कंपनियों में ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC), वीडियोकॉन, रिलायंस, गैमन इंडिया शामिल हैं।

वहीं, BRICS (Brazil, Russia, India, China, South Africa) और BASIC (Brazil, South Africa, India, China) जैसे ग्रुप के जरिए भी भारत लैटिन अमेरिकी देशों के साथ जुड़ा है, मगर इस जुड़ाव को अब मजबूत से द्विपक्षीय स्तर पर लाना होगा।

एलएसी और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में अभी भी काफी संभावनाएं हैं। देशों के बीच प्रभावी सहयोग अक्षय ऊर्जा, एयरोस्पेस सहयोग, कृषि प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाए जा सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर नए और ज्यादा विकसित समझौतों की जरूरत है, ताकि मौजूदा व्यापार संबंधों को और ज्यादा आसान बनाया जा सके।

भारत सरकार के मंत्रालयों को संबंधों को मजबूत करने के लिए और ज्यादा आगे आने की जरूरत है। चैंबर्स ऑफ कॉमर्स, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, उद्योग महासंघों की भागीदारी से भारत के पास लैटिन अमेरिकी देशों के साथ संबंध को अगले लेवल पर ले जाने की महत्वपूर्ण संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+