Chile fire: चिली के जंगलों में लगी भयानक आग, 112 लोगों की मौत, हजारों घर जलकर खाक, राष्ट्रपति ने आपातकाल लगाया

साउथ अमेरिकी देश चिली के जंगलों में 3 दिनों से आग लगी हुई है। ये आग रिहायशी इलाकों में फैलती जा रही है। अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ये आग सबसे पहले वीना डेल मार और वलपरिसो शहर के जंगलों में लगी। राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने मची भारी तबाही के कारण देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में आपातकाल लागू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक शुष्क परिस्थितियों और 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान ने संकट को और बढ़ा दिया है।

/chile-wildfire-killed

वीना डेल मार और वलपरिसो के जंगलों में लगी आग क्विलपुए, लिमचे, विला एलेमाना शहरों में फैल गई है। ये सभी तटीय शहर हैं। साल के इस समय यहां हजारों टूरिस्ट आते हैं। ऐसे में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। घर, होटल, रिसॉर्ट जल गए हैं। हालात काबू से बाहर हो गए हैं। लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

चिली की स्थानीय मीडिया बायोबायो चिली.सीएल के मुताबिक देश में दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की गई है। आंतरिक मामलों के अवर सचिव, मैनुअल मोनसाल्वे ने वालपराइसो क्षेत्र में जंगल की आग से मरने वालों की संख्या 112 पहुंच गई है। इसमें से सिर्फ 32 लोगों की पहचान हो पाई है।

आपदा जोखिम प्रबंधन समिति ने कहा कि इस अगलगी में कम से कम 40,000 लोग प्रभावित हुए हैं। विना डेल मार के बॉटनिकल गार्डन के आसपास आग लगाने के दो संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया गया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने ही जंगल में आग लगाया था।

इस संभावना के बारे में पूछे जाने पर कि यह घटना जानबूझकर की गई थी, कमांडर मार्टिनेज ने कहा कि "अग्निशामक के रूप में हम स्पष्ट हैं कि 99% जंगल की आग मानवीय इरादे के कारण होती है।" उन्होंने कहा, "ऐसा कोई तरीका नहीं है जिससे हम प्राकृतिक रूप से आग पैदा कर सकें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+