ChatGPT down: पूरी दुनिया में चैटजीपीटी हुआ डाउन, आउटेज से हजारों यूजर्स परेशान

ChatGPT Down: पॉपुलर एआई-संचालित चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) तकनीकी समस्या के चलते गुरुवार (23 जनवरी) को अचानक ऑफलाइन हो गया है, जिससे दुनिया भर में लाखों यूजर्स परेशान हो गए। इस रुकावट ने ओपनएआई (OpenAI) के एपीआई और अन्य सर्विस को भी बाधित किया है, जिसका असर पूरी दुनिया में देखने को मिला।

डाउनडिटेक्टर (Downdetector) की रिपोर्ट के अनुसार चैटजीपीटी के ऑफलाइन होने की शिकायतों में जबरदस्त वृद्धि हुई है, जिसमें 3,000 से ज्यादा रिपोर्ट की गई हैं। यूजर्स ने धीमे लॉगिन प्रोसेस और खराब परफॉर्मेंस की रिपोर्ट करते हुए अपनी निराशा और भ्रम जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

ChatGPT down

ChatGPT Down: यूजर्स को आ रही ये परेशानी

रिपोर्ट के मुताबिक यूजर्स को ChatGPT को यूज करने या अपनी सर्च हिस्ट्री को एक्सेस करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी तक ओपनएआई (OpenAI) की ओर से आउटेज के बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: एक शख्स ने AI की मदद से कम किया 11 किलो वजन, Chat GPT ने बताए इतने आसान टिप्स

डाउनडिटेक्टर आउटेज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ChatGPT सवालों का जवाब नहीं दे रहा है। इसी के साथ तमाम यूजर्स वेबसाइट chatgpt.com और chat.com को एक्सेस नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा दावा किया जा रहा है कि अगर वेबसाइट खुल भी जाती है, ChatGPT सवालों का जवाब नहीं दे रहा है।

ChatGPT Down: 'दूसरे दिमाग ने काम करना बंद कर दिया'

डाउनडिटेक्टर पर एक यूजर ने लिखा, "चैटजीपीटी कृपया इसे ठीक करें, हमारी हिस्ट्री आपके हाथ में है, हमें अपनी हिस्ट्री वापस चाहिए।" ऐसे ही एक और एक्स यूजर ने चिंता जताते करते हुए लिखा, "दूसरे दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है! ChatGPT डाउन है! #chatgptdown"

वहीं इस आउटेज ने ना सिर्फ व्यक्तिगत यूजर्स को बल्कि उन फर्मों को भी प्रभावित किया है, जो अपने प्रोजेक्ट के लिए OpenAI के API पर निर्भर हैं। कई व्यवसायों ने अपनी सेवाओं में व्यवधान की सूचना दी है, जो आउटेज के व्यापक प्रभाव को उजागर करता है।

ये भी पढ़ें: बाइडेन ने जाते जाते भारत को दिया झटका, AI एक्सपोर्ट नियम में सहयोगियों की लिस्ट में भारत नहीं, क्या होगा असर?

आपको बता दें कि दिसंबर के बाद से यह तीसरी बार है, जब ChatGPT को बड़ी आउटेज का सामना करना पड़ा है। दिसंबर में तकनीकी आउटेज के कारण AI प्लेटफ़ॉर्म दो बार डाउन हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+