Jin Tian: जापान के समंदर में डूबा 6551 टन का भारीभरकम जहाज, 6 चीनी नागरिकों सहित 8 लोगों की मौत
हांगकांग के झंडे वाला जहाज पिछले महीने मलेशिया में पोर्ट क्लैंग से रवाना हुआ था। इसे बुधवार को दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पहुंचना था। जानकारी के मुताबिक 12 लोगों को बेहोशी की हालत में जहाज से निकाला गया।

Image: Twitter/@seaandcoast1
जापान की समुद्री सीमा में बुधवार सुबह एक मालवाहक जहाज डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 6 चीनी नागरिक बताए जा रहे हैं। इस मालवाहक जहाज का नाम जिन तियान है। इसमें कुल 22 लोग सवार थे। यह जहाज हांगकांग में पंजीकृत था जो नागासाकी प्रांत के दांजो द्वीप से 110 किमी पश्चिम में डूब गया। बचावकर्मी बाकी लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। पश्चिमी जापानी शहर फुकुओका में कांसुल जनरल ल्यू गुइजुन ने स्टेट ब्रॉडकास्टर को इसकी जानकारी दी है।
मलेशिया से इंचियोन जा रहा था जहाज
मरीनट्रैफिक के अनुसार, हांगकांग के झंडे वाला जहाज पिछले महीने मलेशिया में पोर्ट क्लैंग से रवाना हुआ था। इसे बुधवार को दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पहुंचना था। जानकारी के मुताबिक 12 लोगों को बेहोशी की हालत में जहाज से निकाला गया। रेस्क्यू किए गए लोगों में से 5 लोगों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 6552 टन के भारीभरकम 'जिन तियान' जहाज में 14 लोग चीन के थे जबकि बाकी 8 म्यामांर के थे।
बचाव दल में जुटे 2 देशों के दल
जापान के तट रक्षक और सेना, दक्षिण कोरिया के तट रक्षक और निजी जहाजों के कई जहाजों और विमानों को खोज में शामिल किया गया है। जापानी तटरक्षक के प्रवक्ता शिन्या किताहारा ने बताया कि जिन तियान जहाज से मंगलवार रात करीब सवा 11 बजे मदद के लिए फोन आया था, जिसके करीब साढ़े तीन घंटे बाद वह डूब गया। जेजू द्वीप के तटरक्षक अधिकारियों ने बताया था कि जहाज के कैप्टन ने मंगलवार देर रात दो बजकर 41 मिनट पर आखिरी बार तटरक्षक से संपर्क किया था और बताया था कि चालक दल के सदस्य जहाज छोड़ रहे हैं।
डूबने का नहीं मिला कोई कारण
जापानी अधिकारियों ने फिलहाल मौत की संख्या की पुष्टि नहीं की है। इसके साथ ही जहाज के डूबने का अभी तक कोई कारण नहीं बताया गया है। मरीनट्रैफिक के अनुसार, हांगकांग के झंडे वाला जहाज पिछले महीने मलेशिया में पोर्ट क्लैंग से रवाना हुआ था। इसे बुधवार को दक्षिण कोरिया के इंचियोन में पहुंचना था।












Click it and Unblock the Notifications