पेरिस में विस्फोटक गैस सिलेंडरों से भरी कार बरामद
पेरिस। पेरिस में विस्फोटक गैस सिलेंडरों से भरी कार बरामद हुई है। जिसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

कार में मिले 7 सिलेंडर
पेरिस पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब उन्होंने विस्फोटक गैस सिलेंडरों से भरी कार बरामद की। पेरिस के नाटर डेम कैथेड्रल में ये कार बरामद हुई है।
Car packed with gas cylinders found near Paris' Notre Dame cathedral (source: AFP)
— ANI (@ANI_news) September 7, 2016
कार में विस्फोटक गैसों से भरे सात सिलेंडर पाए गए। पुलिस ने इस कार को हजार्ड लाइट के फ्लैश से बरामद किया।
बताया जा रहा है कि पेरिस में कुछ समय पहले हुए आतंकी हमले के बाद से हाईअलर्ट घोषित किया गया है। जिसके चलते पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क
इसी जांच अभियान के दौरान पुलिस ने इस कार को बरामद किया है। पुलिस ने कार के मालिक को भी हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
इस कार्रवाई के सामने आने के बाद जांच एजेंसियां और भी सतर्क हो गई हैं। उन्होंने धार्मिक कट्टरता को बढ़ावा दे रहे लोगों की लिस्ट बनाकर उन पर नजर रखने की कोशिश शुरू की है।
कार की जांच में पेरिस पुलिस को एक सिलेंडर खाली मिला है। हालांकि 6 सिलेंडरों में विस्फोटक गैस भरी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications