इश्क वाले तेरा जबाव नहीं: जब विदेशी दूल्हे ने दु्ल्हन को बोला..तुम ही हो..( Video)

नई दिल्ली। कहते हैं ना इश्क में बड़ी ताकत होती है, जिसके दम पर इंसान कुछ भी कर सकता है, अगर फरहाद पत्थर का सीना चीर सकता है और मजनूं दर-दर की ठोंकरे खा सकता है तो एक विदेशी ने अपनी महबूबा के लिए हिंदी गाना गा दिया तो किसी को अचरज नहीं होना चाहिए बल्कि हर किसी को उसके प्यार से सबक लेना चाहिए।

जी हां, मैरीलैंड के बाल्टीमोर में फ्रैंक ग्रिगोरी (36) नाम के शख्स ने अपनी शादी के रिसेप्शन में मशहूर बॉलीवुड लव सॉन्ग 'तुम ही हो' गाकर दुल्हन को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान दुल्हन समेत कई मेहमानों की आंखें खुशी से छलछला उठीं।

प्यार के खातिर गाया हिंदी गाना

आपको बता दें कि फ्रैंक ग्रिगोरी ने 27 जून को सिमरन मल्होत्रा (27) से शादी की है। सिमरन पंजाबी है और उन्हें यह गाना बहुत ज्यादा पसंद हैं इसलिए फ्रैंक ने इस हिंदी गाने को अपने रिसेप्शन के लिए चुना था।

इस गाने को सुनने के बाद सिमरन ने कहा कि मैं समझ सकती हूं कि फ्रेंक के लिए हिंदी में गाना गाना कितना मुश्किल होगा, यह मेरे लिए बेशकिमती हैं, मैं उससे बहुत प्यार करती हूं और उसकी इस मेहनत के बाद तो और ज्यादा ही करने लगी हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+