VIDEO: सैनिक ने की हद पार, विमान से कूदते ही पैराशूट खोल पीने लगा बीयर, हुआ ये अंजाम
नई दिल्ली: सेना चाहे किसी भी देश की हो, लेकिन उसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण चीज होती है- अनुशासन। अगर सैनिक अनुशासन में ही ना रहें तो सेना चाहे जितनी हाईटेक हो, युद्ध के मैदान में वो कभी भी जीत हासिल नहीं कर पाएगी। अब सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सैनिक ने सारी हदें पार कर दीं। (वीडियो-नीचे)

कहां की है घटना?
ये घटना कनाडा की है। वहां पर एक सैनिक ने विमान से जंप लगाई और अपना पैराशूट खोला। जैसे ही वो हवा में स्थिर हुए उसने एक बीयर की केन निकाली और हवा में ही उसे पीने लगा। उसने दूसरे हाथ में मोबाइल पकड़कर वीडियो भी बनाया। बाद में ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और उस सैनिक की तलाश की जाने लगी।

पैराजंपिंग के दौरान पी बीयर
जांच करने पर पता चला कि ये वीडियो दक्षिणी ओंटारियो का है, वहां के पेटावावा शहर में कनाडाई सेना के जवान ट्रेनिंग कर रहे थे। इस दौरान जवानों को पैराजंपिंग का टास्क दिया गया। वैसे तो विमान से कई जवान खूदे थे, जो सामान्य रूप से लैंड कर गए, लेकिन एक जवान बीयर खोलकर पीने लगा। जिसे सैन्य आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है।

22वीं रेजिमेंट में है जवान
ये वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टिकटॉक पर खूब वायरल हुआ। इसके बाद इसे टास्क एंड पर्पस ने भी प्रकाशित कर दिया, जो सिर्फ रक्षा मामलों की रिपोर्टिंग करती है। जिस पर विवाद और ज्यादा बढ़ गया। इसके बाद कनाडाई सेना ने जांच के आदेश दिए, जिसमें पता चला कि जवान क्यूबेक स्थित रॉयल 22 वीं रेजिमेंट में कार्यरत है और वीडियो को गैरीसन पेटवावा पैराशूट प्रशिक्षण के दौरान फिल्माया गया था।

किया गया बर्खास्त
मामले में राष्ट्रीय रक्षा प्रवक्ता डैन ले बाउथिलियर ने कहा कि ये सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। इस वजह से एक समिति को इस मामले की जांच सौंपी गई है। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा कि 1 सितंबर को सैनिक को बर्खास्त कर दिया गया, क्योंकि उसका आचरण सेना के नियमों के खिलाफ था।
This Canadian paratrooper living his best life pic.twitter.com/pBxiFeEtmr
— Task & Purpose (@TaskandPurpose) September 2, 2022












Click it and Unblock the Notifications