कनाडा: लक्ष्मी नारायण मंदिर पर हमले की धमकी, भारतीय मूल के कनाडाई सांसद बोले- 'आजादी के नाम पर खालिस्तानी...'
Khalistani threat Hindu temple: भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य (Chandra Arya) ने फिर से एक बार खालिस्तानी समर्थकों द्वारा हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ और विरोध के खतरे को लेकर चिंता जताई है और अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की।
कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने हाल की घटनाओं और सिख चरमपंथियों द्वारा हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ पर दुख व्यक्त किया और कहा कि खालिस्तानियों समूह अब सरे के एक मंदिर में परेशानी पैदा करना चाहता है। सांसद चंद्र आर्य ने उस वीडियो का जिक्र कर रहे थे जिसमें एक खालिस्तानी समर्थक को सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अंदर विरोध प्रदर्शन की धमकी देते हुए सुना जा सकता है।

चंद्र आर्य ने ट्वीट कर लिखा, ''कुछ रिपोर्टों के मुताबिक पिछले सप्ताह खालिस्तान समर्थकों ने सरे बीसी में एक सिख गुरुद्वारे के बाहर एक सिख परिवार के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया था। अब ऐसा लगता है कि वही खालिस्तान समूह सरे में हिंदू लक्ष्मी नारायण मंदिर में परेशानी पैदा करना चाहता है।''
कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''ये सब भाषण और अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर किया जा रहा है। एक टूटे हुए रिकॉर्ड की तरह, मैं फिर से कनाडाई अधिकारियों से हस्तक्षेप करने और कार्रवाई करने के लिए कह रहा हूं।''
उन्होंने हाल के सालों में हिंदू मंदिरों पर हमलों के पैटर्न का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया कि यह कोई अलग घटना नहीं है। कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने कहा, ''पिछले कुछ सालों के दौरान हिंदू मंदिरों पर कई बार हमले हुए हैं। हिंदू-कनाडाई लोगों के खिलाफ घृणा अपराध किए जा रहे हैं। इन चीजों को खुले तौर पर और सार्वजनिक रूप से जारी रखने की इजाजत देना स्वीकार्य नहीं है।''
भारत कनाडा की धरती पर खालिस्तान समर्थक गतिविधियों में हो रही बढ़ोतरी और हिंदू मंदिरों पर हमलों पर चिंता जताता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications