Canada Firing: कनाडा में बस का इंतजार कर रही भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, अंधाधुंध फायरिंग में गई जान

Canada Firing: कनाडा में बस का इंतजार कर रही भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई। छात्रा बस स्टैंड पर खड़ी थी तभी अचानक अंधाधुंध फायरिंग होने लगी और एक गोली सीधे उसे जा लगी। यह हादसा बुधवार को हुआ, जब वह रोज की तरह काम पर जाने के लिए निकली थी।

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली लगने से मौत हो गई, जब वह रोज़ की तरह अपने काम पर जाने के लिए बस स्टॉप पर इंतजार कर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उसी वक्त एक कार से अंधाधुंध फायरिंग की गई। दुर्भाग्यवश, एक गोली सीधे हरसिमरत को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Canada Firing
Photo Credit:

बस का इंतजार कर रही भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत

हरसिमरत रंधावा, जो कि हैमिल्टन स्थित मोहॉक कॉलेज की छात्रा थीं, बेहतर भविष्य की उम्मीदों के साथ कनाडा आई थीं। उनकी असमय मृत्यु ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे प्रवासी समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है। टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, "ओंटारियो के हैमिल्टन में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से हम अत्यंत दुखी हैं। हम पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।"

हैमिल्टन पुलिस ने X पर किया पोस्ट

हैमिल्टन पुलिस ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- हैमिल्टन पुलिस इस घटना की जांच कर रही है कि #हैमऑन्ट में अपर जेम्स के बस स्टॉप पर खड़े एक निर्दोष व्यक्ति की आवारा गोली लगने से दुखद मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम करीब 7:30 बजे उन्हें अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड के पास फायरिंग की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो उन्होंने एक युवती को सीने में गोली लगने के बाद गंभीर हालत में पाया। तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जांच में सामने आया है कि एक काली कार में सवार संदिग्ध ने एक सफेद सेडान पर गोलियां चलाईं। इस दौरान एक गोली वहीं पास में बस स्टॉप पर खड़ी हरसिमरत रंधावा को जा लगी। गोलीबारी के बाद आरोपी कार सवार तुरंत मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+