क्या राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी भी जीत सकते हैं व्हाइट हाउस की रेस?

नई दिल्ली। चुनाव हुए 10 दिन बीत चुके हैं। 99 प्रतिशत से ज़्यादा वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। अमेरिका के सभी प्रमुख समाचार पत्र जो बाइडन और कमला हैरिस की जीत का ऐलान कर चुके हैं। देश ने अधिकारिक तौर पर जो बाइडेन को देश का अगला राष्ट्रपति मान लिया है। लेकिन मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन चुनाव परिणामों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वे लगातार खुद की जीत के दावे कर रहे हैं।

Can Donald Trump still win the presidential race?

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन स्विंग स्टेट्स में चुनाव जीत चुके हैं। विस्कॉन्सिन में 20,000 वोट, पेंसिल्वेनिया में 54,000 वोट और मिशिगन में 148,000 वोट की मदद से ये बैटलग्राउंड जीत लिया है। ट्रंप का आरोप है कि मतगणना में धाँधली हुई है। उनका आरोप है कि कई राज्यों में ऐसे वोटों को गिना गया है जो चुनाव के दिन के बाद डाक से पहुँचे थे। उनका कहना है कि चुनाव के दिन के बाद आए वोटों को गिना जाना अवैध है।

जॉर्जिया में भी, जहाँ अधिकारी मतपत्रों की फिर से गिनती कर रहे हैं। वहां पर बाइडेन 14 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। एरिज़ोना में भी बाइडेन 11,000 वोटों से आगे हैं, लेकिन चुनाव अधिकारी अभी भी अनुपस्थित वोटों की गिनती कर रहे हैं जो मेल से आए हैं। बता दें कि, न्यूयॉर्क टाइम्स और अन्य समाचार मीडिया आउटलेट ने बाइडेन को अभी तक राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित नहीं किया है। लेकिन उनका भी मानना है कि, बाइडेन ने जरूरी स्टेट्स जीत लिए हैं। कानूनी दांवपेच और रिकाउंटिंग से परिणाम नहीं बदलने वाले हैं।

डेमोक्रेटिक के इलेक्शन वकील गैरी मैकडोनो का कहना है कि उनके(ट्रंप) पास परिणाम को पलटने का कोई मौका नहीं है, यह असंभव है। गैरी मैकडोनो ने 2000 में फ्लोरिडा रिकाउंट में उपराष्ट्रपति अल गोर की कानूनी टीम के लिए काम किया था। वे कहते हैं कि, मैं मैसाचुसेट्स में एक रिकाउंट वकील हूं और मुझे हर समय लोगों से अनुरोध मिलते हैं और वे कहते हैं, 'मैं सिर्फ 50 वोटों से पीछे हूं। लेकिन मुझे पता है कि, सच्चाई क्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+