तीन बच्चों की मां के दूसरे शख्स से भी संबंध, बोली- सिर्फ हसबैंड के साथ अधूरापन सा लगता था

कैलिफोर्निया, 05 मार्च: किसी भी रिश्ते को लेकर ये एक आम सोच है कि दो लोगों के बीच तीसरा आता है तो बात बिगड़ जाती है। खासतौर से रिश्ता पति-पत्नी का हो और उसमें किसी तीसरे की एंट्री हो जाए तो समझिए कि रिलेशनशिप खत्म ही हो जाएगा। मुमकिन है कि आपको भी ये बात ठीक लगती हो लेकिन अमेरिकी की रहने वाली एलेक्स वाट्स ने इस पूरे थ्योरी को ही बदल कर रख दिया है। वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को शादी के लिए बेहतर मानती हैं।

चार साल पहले की थी शादी

चार साल पहले की थी शादी

मेल ऑनलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल वैली, कैलिफोर्निया की रहने वाली 28 साल की एलेक्स वाट्स की शादी चार साल पहले क्रिस्टोफर से हुई थी। वो चौथी बार मां बनने जा रही हैं। क्रिस्टोफर से वो एक स्विंगर्स इवेंट में मिलीं। शादी के बाद वाट्स ने क्रिस्टोफर से कहा कि वो रिश्ते में कुछ कमी महसूस कर रही हैं। उन्होंने क्रिस्टोफर से कहा कि वो शादी के बाहर भी एक रिश्ता चाहती हैं।

मेरे पति और ब्वॉयफ्रेंड दोनों से संबंध

मेरे पति और ब्वॉयफ्रेंड दोनों से संबंध

वाट्स के मुताबिक, उनके पति को इस बात से कोई दिक्कत नहीं हुई कि वो उनका एक ब्वॉयफ्रेंड भी हो। अब वाट्स के पति और ब्वॉयफ्रेंड दोनों हैं। इससे वाट्स तो खुश हैं हीं, उनके पति और ब्वॉयफ्रेंड भी राजी हैं। वाट्स का कहना है कि उनके इस खुले रिश्ते ने उनकी शादी को मजबूत करने में बहुत मदद की है।

ब्वॉयफ्रेंड पूरी कर देता है पति की कमी

ब्वॉयफ्रेंड पूरी कर देता है पति की कमी

वाट्स कहती हैं, मेरा ब्वॉयफ्रेंड मेरी उन जरूरतों को पूरा करता है जो मेरे पति नहीं कर पाते हैं। इससे रिश्ते में एक बेहतरीन ताजगी महसूस होती है। जिंदगी में कई भागीदारों ने मेरी शादी को मजबूत बना दिया है। रिश्ते में जो एक 'ईर्ष्या' का भाव एक-दूसरे से आता है, उससे उन्हें अधिक संवाद करने में मदद मिलती है। जिसने रिश्ते को मजबूत किया है।

बनेंगी चौथी बार मां

बनेंगी चौथी बार मां

एलेक्स और क्रिस्टोफर की शादी को चार साल हो चुके हैं। इस साल मई में वो चौथी बार मां बनने जा रही हैं। इसके साथ-साथ वो वह दूसरे व्यक्ति को डेट भी कर रही है। उनका ये रिश्ता भी दो साल से ज्यादा से चल रहा है। (तस्वीरें- नॉर्थ न्यूज)

 कई बार जलन भी होती है

कई बार जलन भी होती है

एलेक्स ये मानती हैं कि तीसरे आदमी के होने की वजह से कई बार एक जलन की फील होती है लेकिन इससे रिश्ते में नुकसान की बजाय फायदा हुआ है। वो कहती हैं कि तीसरे के चलते हमें जलन होती है क्योंरि यह एक बहुत स्वभाविक है।

पति का भी रहा दूसरा रिश्ता

पति का भी रहा दूसरा रिश्ता

एलेक्स बताती हैं कि उन्होंने ही नहीं क्रिस्टोफर ने भी दूसरी लड़कियों से डेटिंग की है, हालांकि उसके पास उनकी तरह कोई साथी नहीं है। जिससे उनका लंबा रिश्ता चला हो। दोनों ही इस बात पर भी जोर देते हैं कि इन रिश्तो से पहले हमेशा ही उनका परिवार है। दोनों ने ये भी कहा कि किसी अन्य साथी के साथ बच्चे पैदा करने की भी उनकी कोई योजना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+