अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के टोरैंस में बाउलिंग क्लब में फायरिंग, 3 की मौत, 4 घायल
कैलिफोर्निया। अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के एक बॉलिंग एली सेंटर में फायरिंग की खबरें हैं। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि घटना में कई लोग घायल हो सकते हैं। घटना टोरैंस शहर की है ओर पुलिस ने गैबल हाउस बाउल से लोगों को दूरी रहने का निर्देश दिया है। इसी जगह पर गोलीबारी हुई है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तो चार लोग घायल हैं। हालांकि मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

टोरैंस पुलिस की ओर से ट्वीट कर घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से जो ट्वीट की गई है उसमें कहा गया है, 'गोलीबारी के बाद कई लोगों के घायल होने की खबरें हैं। जांच जारी है। कृप्या इस इलाके से दूर रहें।' यहां रहने वाले कुछ लोगों ने मौके पर हेलीकॉप्टर लैंड करने की बात भी कही है। गैबल हाउस बाउल जहां पर घटना हुई है वह जगह बाउलिंग के अलावा लेसर टैग और दूसरे खेलों के लिए जानी जाती है। टोरैंस शहर अमेरिका का तटीय शहर है और लॉस एंजिल्स से करीब 20 मील दूर है।












Click it and Unblock the Notifications