कैलिफोर्निया फिर भयंकर आग की चपेट में, 2 की मौत, लाखों लोग बेघर
कैलिफोर्निया। कैलिफोर्निया एक बार फिर आग की चपेट में है। दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में गुरुवार को लगी आग ने लाखों लागो को पलायन होने के लिए मजबूर कर दिया और इसमें अब तक दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। तेज हवाओं के कारण आग तेज गति से आगे बढ़ी रही है और अब तक 1,15,000 एकड़ जमीन जलकर राख हो गई है। पिछले दो माह में कैलिफोर्निया दूसरी बार भयंकर आग की चपेट में है। आग पर काबू पाने के लिए यूएस सरकार हेलिकोप्टर का सहारा ले रही है।

इस आग से अब तक 439 बिल्डिंग्स ढह गई है। प्रशासन के अनुसार, कैलिफोर्निया के अलग-अलग हिस्सों में लगातार आग रही है। दमकल विभाग के मुताबिक, शहर से करीब 45 मील की दूरी पर स्थित लॉस एंजिलिस के निचले पर्वतीय क्षेत्र सैन डियागो में 30 इमारतें जलकर खाक हो गई हैं। हालांकि, इस क्षेत्र में प्रकृति को कितना नुकसान हुआ है, इसके बारे में प्रशासन ने कोई जानकारी नहीं दी है।
इस विनाशकारी आग के कारण कैलिफोर्निया के 1,10,000 लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। तेज हवाओं के कारण सूखी जमीन पर काबू पाना मुश्किल होना है। तेजी से फैलती आग की वजह से अधिकारियों ने कैलिफोर्निया के 16 जिलों के स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।
Read Also : कैलिफोर्निया: बेपटरी हुई ट्रेन, 22 डिब्बे नदी में बहे












Click it and Unblock the Notifications