चीन की ये बस दूर कर देगी ट्रैफिक जाम की दिक्कत, देखें कैसे?
नयी दिल्ली। अगर कहीं बाहर जाना हो तो सबसे पहले आप के दिमाग में यहीं सवाल आता है कि कौन सा रास्ता चुने कि ट्रैफिक जाम न मिले और अगर फिर भी आप ट्रैफिक जाम में फंस गए तो मन में बस यहीं ख्याल आता है कि काश कोई ऐसी तकनीक होती कि आप गाड़ियों के ऊपर से उड़कर निकल पाते। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं तो आपकी सोच अब हकीकत में बदलने जा रही है।

चीन में एक ऐसी बस का अविष्कार किया है जो आप को ट्रैफिक जाम की झंझट से मुक्त करेगी। चीन ने हाल में स्ट्रेडलिंग बस की डिजाइन को सार्वजनिक किया था और सड़क पर इसका पहला प्रयोग सफल भी रहा। इस बस को देखने के बाद खुद अंदाजा लगा पाएंगे कि अगर से दिल्ली आ जाए तो कैसे यहां की ट्रैफिक समस्या को छूमंतर कर देगी।
क्या है खासियत
इस स्ट्रेडलिंग बस में एक साथ 1400 लोग सफर कर सकते हैं। बिजली पर चलने वाली इस बस को ट्रैफिक जाम ने कोई मतलब नहीं है। ये फ्यूचर ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है और इसके नीचे से कार आसानी से निकल सकती है। करीब 72 फीट लम्बी है और 25 फीट चौड़ी इस स्टैडलिंग बस ट्रैफ जाम के बीच भी रफ्तार के साथ चल सकती है।
ये बस अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। सबे खास बात ये कि इस बस को दौड़ने के लिए करीब दो लेन की सड़क चाहिए होती है। करीब दो लेन के बराबर जगह लेने के बावजूद इस बस की खासियत ये है कि सड़क पर दूसरी गाड़ियों के लिए बहुत ज्यादा जगह मुहैया करा देती है।












Click it and Unblock the Notifications