दो महीने बाद आखिरकार चीन के वुहान शहर में बसों के संचालन को शुरू किया गया

नई दिल्ली। चीन के वुहान प्रांत से कोरोना वायरस संक्रमण की शुरुआत हुई थी। कई महीनों से यहां बसों का संचालन ठप था, लेकिन आखिरकार यहां जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। यहां बसों का संचालन शुरू हो गया है। यहां बस अपने टर्मिनस होंको रेलवे स्टेशन से सुबह 5.25 बजे बुधवार को रवाना हुई। बता दें कि वुहान में नौ हफ्तों के लॉकडाउन के बाद बसों का संचालन शुरू हुआ है। बस में ड्राइवर के अलावा सेफ्टी सुपरवाइजर को भी तैनात किया गया है, जोकि हर बस में होंगे। इन लोगों की यह जिम्मेदारी होगी कि सभी यात्री स्वस्थ्य रहें और ये लोग उनके हेल्थ कोड की चेकिंगर बोर्डिंग से पहले करेंगे।

china

वुहान में सभी 117 बसों के संचालन को फिर से शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा शनिवार को छह मेट्रो लाइन को भी खोले जाने की संभावना है। इसकी शुरुआत के समय के बारे में सभी स्टेशन पर लोगों को जानकारी दी जाएगी। बता दें कि 23 जनवरी को वुहान में तमाम ट्रांसपोर्ट सेवाओं को रोक दिया गया था। सभी ट्रेन, विमान और बसों के संचालन को यहां रोक दिया गया था ताकि लोगों में यह संक्रमण नहीं फैले। हुबे में भी इसी तरह की पाबंदी लगाई गई थी। लेकिन हुबे में प्रतिबंध को बुधवार को हटा लिया गया है।

बता दें कि कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है, इस वायरस के कारण दुनियाभर में अब तक 21 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4.5 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इस वक्त दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अपने घरों में रहने को मजबूर है। इस वायरस ने चीन के बाद इटली, स्पेन और अमेरिका जैसे देशों को बुरी तरह चपेट में लिया है। वहीं, भारत में अभी तक कोरोना वायरस से 600 से अधिक केस सामने आ चुके हैं। भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन है ताकि इस वायरस के प्रसार को रोका जा सके। ये वायरस दुनिया के 182 देशों में फैल चुका है। पिछले 24 घंटों में 738 लोगों की मौत के बाद स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3,400 से अधिक हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+