Buddhist Monks Expose: महिला ने बौद्ध भिक्षुओं से बनाए यौन संबंध, किया रिकॉर्ड, ब्लैकमेल कर ऐंठे 100 करोड़
Buddhist Monks Expose: थाईलैंड के केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मंगलवार, 15 जुलाई 2025 को बैंकॉक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया, अधिकारियों ने इस कॉन्फ्रेंस में सेक्स स्कैंडल में शामिल एक महिला की गिरफ्तारी के बारे में बताया। गैरतलब है कि इसी के कारण कई वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं को अपना पद छोड़ना पड़ा।
बौद्ध भिक्षुओं से बनाए यौन संबंध
थाईलैंड में पुलिस ने मंगलवार को एक महिला को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर कई बौद्ध भिक्षुओं को यौन संबंधों के लिए प्रेरित किया और फिर उन्हें ब्लैकमेल किया। कुछ दिन पहले ही सामने आई, थाईलैंड में भिक्षुओं के ब्रह्मचर्य नियम के उल्लंघन से बौद्ध संस्थानों में हलचल मची हुई है। रॉयल थाई पुलिस केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बताया कि "मिस गोल्फ" नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है, इस महिला ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ यौन संबंध बनाएं और फिर बिना उनकी सहमती से रिकार्ड किया। बाद में उन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके लगभग 9 बौद्ध भिक्षुओं से पैसे भी ऐंठे हैं।

कैसे फूटा सैक्स स्कैंडल का भांडा?
पुलिस ने बताया कि, ये मामला उनकी नजर में पहली बार जून के में आया था। जब उन्हें पता चला कि बैंकॉक के एक मठाधीश ने महिला द्वारा ब्लैकमेल किए जाने के बाद अचानक भिक्षु की जिंदगी छोड़ दी। पुलिस के मुताबिक मिस गोल्फ ने पिछले तीन सालों में लगभग 102 करोड़ रुपये भिक्षुओं ऐंठे हैं। पुलिस के प्रवक्ता ने आगे यह भी बताया कि, जब महिला के घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से भिक्षुओं को ब्लैकमेल करने के लिए इस्तेमाल हुईं करीब 80 हजार से ज्यादा तस्वीरें और वीडियो मिले। लोगों का ध्यान इस खबर पर ईसलिए गया क्योंकि बीते कुछ सालों में भिक्षुओं पर यौन अपराध और ड्रग तस्करी में शामिल होने के आरोप लग रहे हैं।
कैसे भिक्षुओं को बनाती थी निशाना?
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के बताया कि, मिस गोल्फ ने मई 2024 में एक भिक्षु के साथ 'यौंन संबंध बनाए थे।' बाद में उस महिला ने यह दावा किया कि वह उसके बच्चे की मां है और उस भिक्षु से लगभग सात मिलियन बाट से अधिक रकम की भरण-पोषण राशि की मांग की।
महिला पर क्या-क्या आरोप?
इसके बाद इसने ऐसे ही अन्य भिक्षुओं को भी उसी तरह से निशाना बनाया। पुलिस ने इसे महिला के "काम करने का तरीका" बताया है। पुलिस आगे यह भी जानकारी दी कि, मिस गोल्फ ने सभी पैसों को बैंक खाते से निकाल कर कुछ का इस्तेमाल ऑनलाइन जुए में भी किया। महिला पर ब्लैकमेलिंग, मनी लॉन्ड्रिंग और चोरी के सामान को रखने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
भिक्षुओं पर भी होगी कार्रवाही?
पुलिस ने गलत आचरण करने वाले भिक्षुओं की सूचना देने के लिए एक हेल्पलाइन भी शुरू की है। सरकार ने भी इस कांड के बाद थाई बौद्ध धर्म की गवर्निंग बॉडी, संघ सुप्रीम काउंसिल ने घोषणा की है, कि वह मठों के नियमों की जांच के लिए एक समिति गठित करेगी। सरकार ने भी ऐसे भिक्षुओं के खिलाफ कड़ी सजा लागू करने के लिए, जेल और जुर्माना शामिल का प्रावधान शामिल किया है।
थाईलैंड में कितने बौद्ध धर्म के लोग?
थाईलैंड में 90% से अधिक आबादी बौद्ध धर्म को मानती है और यहां भिक्षुओं को काफी सम्मान दिया जाता है। थाईलैंड के कई पुरुष भी अच्छे कर्म के लिए अस्थायी रूप से भिक्षु बन जाते हैं। लेकिन बीते वर्षों में बौद्ध संस्थान पर लगातार कई कांडों में शामिल होने की खबरें भी सामने आ रही है।
आप इस मामले में किसे जिम्मेदार मानते हैं? महिला या बौद्ध भिक्षु? हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications