अलेप्पो में टर्की के पायलट को ISIS ने जलाया जिंदा, बनाया वीडियो
सीरिया के शहर अलेप्पो में जिंदा पकड़े गए टर्की के दो पायलट्स के साथ आईएसआईएस ने की बेदर्दी। टर्की के पायलट्स को आतंकी जिंदा जलाते समय उनकी फोटो ले रहे थे।
अलेप्पो। सीरिया के शहर अलेप्पो से आईएसआईएस का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि टर्की के दो पायलट्स जिन्हें आईएसआईएस ने अलेप्पो में ही जिंदा पकड़ा था, उन्हें जिंदा जलाया जा रहा है।
सिर्फ इतना ही नहीं जिस समय इन पायलट्स को जिंदा जलाया जा रहा था आतंकी उनका वीडियो बना रहे थे।

कुत्ते की तरह पायलट्स को खींच रहे आतंकी
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि आईएसआईएस के आतंकी कैसे इन दोनों पायलट्स को एक पिंजरे से कुत्ते की तरह खींचते हुए बाहर लेकर आते हैं। इन दोनों पायलट्स को आतंकवादियों ने नंगे पैर रेगिस्तान में खड़ा करके रखा है। इनके गले में एक जलती हुई मशाल की तार बंधी है। धीरे-धीरे दोनों पायलट्स के शरीर जलने लगते हैं।

टर्की में बंद सोशल मीडिया साइट्स
यह वीडियो जैसे ही टर्की पहुंचा, सरकार ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया। सरकार नहीं चाहती है कि उनके देशवासी इस अपने पायलट्स को इस तरह से मिली मौत के बारे में देखें। यह वीडियो 19 मिनट का है और आईएसआईएस ने इसे अलेप्पो से रिलीज किया है।

सुसाइड बेल्ट वाले आतंकी
दोनों पायलट्स को आईएसआईएस के आतंकी घेरे हुए नजर आ रहे हैं। इन आतंकियों ने काले कपड़े पहने और किसी तरह को कोई मास्क नहीं है। इन्होंने कमर पर सुसाइड बेल्ट बांधी हुई है और हाथों में असॉल्ट राइफल्स हैं। पायलट्स के गले में चेन पड़ी है और आतंकवादियों के बटन दबाते ही इस चेन में आग लग जाती है।

फरवरी 2015 में भी जलाया एक पायलट को जिंदा
आईएसआईएस के आतंकियों ने फरवरी 2015 में भी जॉर्डन एयरफोर्स के एक पायलट को जिंदा जला दिया था। यह इस तरह की दूसरी घटना है।












Click it and Unblock the Notifications