पानी पीने की 'खराब' आदत के शिकार थे ब्रूस ली, 49 साल बाद स्टडी में अचानक हुई मौत का खुलासा
ब्रूस ली की मौत के 49 सालों के बाद उनकी मौत के रहस्य से पर्दा हटाने का दावा किया गया है और नये सिद्धांत से पता चला है, कि ब्रूस ली की मौत ज्यादा पानी पीने की आदत से हुई थी।
Bruce Lee Death Mystery: अति सर्वत्र वर्जयेत... संस्कृत के इस उपदेश का मतलब है, कि किसी भी चीज का अति, यानि हद से ज्यादा कुछ करने से बचना चाहिए, नहीं तो वो खतरनाक हो सकता है और मशहूर मार्शल आर्ट आर्टिस्ट और अभिनेता ब्रूस की मौत को लेकर 49 साल बात बड़ा खुलासा हुआ है और दावा किया गया है, कि ज्यादा पानी पीने की आदत ने ब्रूस ली की जान ले ली। महज 32 साल कि उम्र में साल 1973 में असमय जान गंवाने वाले ब्रूस की की संभावित मौत के पीछे अब ज्यादा पानी पीने की उनकी आदत को वजह बताया गया है।

कैसे हुई ब्रूस ली की मौत?
हालांकि, हम आप अकसर एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं, या इस तरह की सलाह सुनते हैं। खासकर पानी पीने को लेकर कुछ बातें काफी प्रसिद्ध है, कि पानी पीने से त्वचा फ्रेश रहता है, लेकिन ब्रूस ली की मौत को लेकर किया गया ये दावा चौंकाने वाला है। रिसर्च में कहा गया है, कि ज्यादा पानी पीने की आदत की वजह से ब्रूस ली का किडनी फेल हो गया। पूरी दुनिया में मार्शल आर्ट को एक अलग मुकाम तक पहुंचाने और मार्शल आर्ट को मुख्यधारा में लाने के लिए ब्रूस ली आज भी पूरी दुनिया में सम्मानित हैं और हॉलीवुड में किए गये उनके एक्शन दृश्यों की आज भी कॉपी की जाती है। ब्रूस ली ने हमेशा से फिल्मों में एक अलग तरह का एक्शन किया, लेकिन ब्रूस की अचानक मौत ने पूरी दुनिया को उस समय झकझोर कर रख दिया था। ब्रूस ली की मौत पूरी दुनिया के लिए एक रहस्य बनकर रह गया और कोई नहीं समझ पाया, कि आखिर ब्रूस ली की अचानक मौत के पीछे की वजह क्या है।

किडनी फेल होने से हुई मौत
ब्रूस ली की मौत के 49 सालों के बाद उनकी मौत के रहस्य से पर्दा हटाने का दावा किया गया है और नये सिद्धांत से पता चला है, कि ब्रूस की मौत उनकी किडनी फेल हो जाने की वजह से हो गई थी और किडनी फेल होने के पीछे उनका काफी ज्यादा पानी पीने की आदत थी। डॉक्टकों ने कहा है, कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की वजह से किडनी के लिए अत्यधिक पानी को फिल्टर करना संभव नहीं रह जाता है, जिसकी वजह से किडनी काम करना बंद कर देता है और इंसान हाइपोनेट्रेमिया की स्थिति कतक पहुंच जाता है, जिससे उसकी मौत कुछ घंटों के अंदर हो जाती है। डॉक्टरों ने कहा कि, शरीर के अंदर पहुंचा पानी और पेशाब से निकलने वाले पानी के बीच अगर तालमेल नहीं बनती है, तो वो इंसानी जान के लिए घातक हो जाता है।

क्या होता है हाइपोनेट्रेमिया?
नेफ्रोलॉजी और हाई ब्लड प्रेशर विभाग, IIS-Fundacion Jimenez Diaz UAM के रिसर्चर्स ने दावा किया है, कि 20 जुलाई 1973 को हांगकांग में ब्रूस ली की मृत्यु की वजह सेरेब्रल एडिमा था, जो हाइपोनेट्रेमिया की वजह से हुआ था। आपको बता दें कि, शरीर में हाइपोनेट्रेमिया एक स्थिति है और ये स्थिति उस वक्त बनती है, जब अत्यधिक पानी पीने की वजह से शरीर का सोडियम लेवल नीचे चला जाए और वैज्ञानिकों का मानना है, कि ब्रूस ली के साथ ही ऐसा ही हुआ होगा। डॉक्टरों के मुताबिक, जब शरीर का सोडियम लेवल नीचे चला जाता है, तो फिर शरीर की कोशिकाओं और मस्तिष्क की कोषिकाओं में सूजन आने लगता है। डॉक्टरों ने कहा है, कि ब्रूस ली को भांग खाने की आदत थी और भांग खाने की वजह से इंसान को ज्यादा से ज्यादा पास लगती है और इस वजह से ब्रूस ली काफी पानी पीते थे।

ब्रूस ली की मौत थी एक रहस्य
आपको बता दें कि, ब्रूस ली 32 साल की उम्र में हांगकांग में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे और पिछले कुछ वर्षों में उनकी रहस्यमय मौत के बारे में कई सिद्धांत सामने आए हैं। इन सिद्धांतों में गैंगस्टरों द्वारा उनकी हत्या, हीटस्ट्रोक, कोकीन का उपयोग और यहां तक कि मिर्गी का दौरा भी शामिल है। लेकिन, अब क्लिनिकल किडनी जर्नल में प्रकाशित एक पेपर में शोधकर्ताओं ने ऑटोप्सी के आधार पर सेरेब्रल एडिमा का प्रस्ताव दिया है। इसमें रिसर्चर्स ने कहा है कि, "हम अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के विश्लेषण के आधार पर प्रस्ताव दे रहे हैं, कि उनकी मृत्यु का कारण हाइपोनेट्रेमिया के कारण सेरेब्रल एडिमा था। दूसरे शब्दों में, हम प्रस्तावित करते हैं कि गुर्दे की अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में असमर्थता ने ब्रूस ली को मार डाला।"

1940 में हुआ था ब्रूस ली का जन्म
27 नवंबर 1940 को जन्मे ब्रूस ली ने 13 साल की उम्र में हांगकांग में मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था और 16 साल की उम्र में वो अमेरिका चले गए। जिसे उन्होंने जीत कुने दो या द वे ऑफ द इंटरसेप्टिंग फिस्ट कहा। हालांकि, फिर वो 29 साल की उम्र में हांगकांग लौट आए, जहां वह एक लेखक, निर्देशक, मुख्य अभिनेता और फाइट सीन कोरियोग्राफर बन गया। शोधकर्ताओं का मानना है कि, अपनी मृत्यु के दिन ली ने बेट्टी टिंग पेई के घर जाने से पहले भांग का सेवन किया था और आगामी फिल्म के कुछ दृश्यों के लिए शूटिंग की थी। वह अपनी फिल्मों के निर्माता रेमंड चाउ के साथ थे। पानी पीने के बाद शाम साढ़े सात बजे के आसपास उन्हें सिरदर्द और चक्कर आने का अनुभव हुआ और टिंग पेई ने उन्हें 'इक्वेजेसिक' गोली दी और आराम करने के लिए वो बेडरूम में चले गए, जहां रात 9:30 बजे उन्हें बेहोश पाया गया। जिसके बाद ब्रूस ली का चेकअप करने के लिए एक डॉक्टर को बुलाया गया और फिर उन्हें एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले थे और ना ही जीभ काटने का ही कोई निशान था, जिससे मिर्गी का दौरा पड़ने की बात साबित हो सके। लेकिन, अब शोधकर्ताओं ने कहा है कि, सेरेब्रल एडिमा के परिणामस्वरूप उनके सिर का वजन 1400 ग्राम से बढ़कर 1575 ग्राम हो गया था।

ब्रूस ली को किसने मारा?
शोधकर्ताओं ने कहा कि, स्थिति कई जोखिम कारकों से शुरू हुई थी जो पहले से ही ब्रूस ली के स्वास्थ्य को खराब कर रहे थे। उन्होंने 2 महीने पहले मई 1973 में सेरेब्रल एडिमा का पहला अटैक झेला था, जब उन्हें सिरदर्द हुआ था और चलने में असमर्थता महसूस हुई थी, जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर गये थे। मैथ्यू पोली ने अपनी 2018 की पुस्तक ब्रूस ली, ए लाइफ में उनकी मौत के पीछे हीटस्ट्रोक की थ्योरी रखी थी और उन्होंने तरल-आधारित आहार ('गाजर और सेब का रस') का भी उल्लेख किया है। जिस शाम ली की मृत्यु हुई, पोली बार-बार दिन के दौरान उनके पानी पीने की बात का जिक्र करते हैं और फिर शाम के वक्त उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और फिर राम में ब्रूस ली की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications