मुंबई हमले के ब्रिटिश पीड़ितों ने ताज होटल पर ठोका मुकदमा

ब्रिटिश नागरिक ने ताज होटल के मालिक पर लापरवाही का आरेप लगाते हुए कहा है कि होटल के मालिकों ने आतंकवादी हमले की चेतावनी के बावजूद इमारत की उचित तरीके से सुरक्षा नहीं की थी। विल पाइके के वकीलों ने बताया कि वे लंदन के हाई कोर्ट में टाटा समूह का हिस्सा भारतीय होटल कंपनी लिमिटेड के खिलाफ क्षतिपूर्ति के लिए दीवानी दावा पेश करने जा रहे हैं।
अपनी याचिका में पाइके के वकीलों ने कहा है कि 2008 में एक निजी चैनल के साथ अपने इंटरव्यू में टाटा समूह के अध्यक्ष ने कहा था कि होटल को चेतावनी दी गयी थी। ऐसे में याचिकाकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा है कि होटल को स्पष्ट चेतावनी दी गयी थी कि हमला हो सकता है और वे निशाने पर हैं। बावजूद इसके भी उन्होंने सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को हुए इस हमले में आतंकियों ने होटल ताज को मुख्य रुप ने अपना निशाना बनाया था। कई दिनों तक चले इस हमले में 160 से अधिक लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications