Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन-कैरी साइमंड्स की दिलचस्प प्रेम कहानी, जब बोरिस को रोकने आ गई थी पुलिस...

2018 में एक वेबसाइट ने अपनी खबर में दावा किया कि 'रेस्टोरेंट के अंदर बोरिस जॉनसन उस महिला के साथ काफी अंतरंग पलों का आनंद ले रहे थे और उनका खाना बेहद दिलचस्प था।'

लंदन, मई 30: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लेकर कहा गया है कि उन्होंने अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ शादी कर ली है और इस तरह से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपनी प्रेम कहानी को मुकम्मल कर दिया। लेकिन, किसी और प्रेम कहानी की तरह ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की प्रेम कहानी में भी कई अड़चने आईं, लेकिन उन्होंने अपने प्यार को झुकने नहीं दिया। 2018 में बोरिस जॉनसन का अपनी दूसरी पत्नी मरीना व्हीलर से तलाक हो गया था। मरीना के साथ उनका रिश्ता पूरे 25 साल चला। लेकिन, तलाक के बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री की जिंदगी में किसी अनजान ने दस्तक दे दी है।

बोरिस जॉनसन की प्रेम कहानी

बोरिस जॉनसन की प्रेम कहानी

बोरिस जॉनसन की जिंदगी में दस्तक देने वाली कैरी साइमंड्स की एक अलग हस्ती थी। उनके पिता ब्रिटेन के बेहद प्रसिद्ध व्यक्ति हैं। विश्व विख्यात न्यूजपेपर 'इंडिपेंडेंड' के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। और खुद कैरी साइमंड्स भी 2010 में कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हो गईं थीं और धीरे धीरे राजनीति में अपना मुकाम बनाने लगी थीं। दूसरी पत्नी से तलाक लेने के कुछ ही दिनों के बाद ब्रिटेन में ये खबर फैलने लगी थी कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री की जीवन में 'अनजान' लड़की आ गई है, लेकिन पता नहीं चल रहा था कि आखिर वो लड़की कौन है। उन दिनों बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के विदेश सचिव हुआ करते थे और अचानक एक दिन सबका ध्यान ट्वीटर पर एक लड़की की तरफ गया, जिसने बोरिस जॉनसन को लेकर बेहद खास कॉमेंट किया हुआ था। उस लड़की का नाम था कैरी साइमंड्स। जिन्होंने ब्रेक्सिट में भाषण देने के लिए बोरिस जॉनसन की शान में कसीदे पढ़े थे। कैरी साइमंड्स ने लिखा था कि 'बोरिस के भाषण को देखकर काफी अच्छा लगा है। बोरिस डिबेट के दौरान बेहद विदेश नीति पर शानदार तरीके से अपनी बात रख रहे थे'। इस ट्वीट के बाद किसी से छिपी नहीं रही है कि बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स 'काफी गहरे' दोस्त बन चुके हैं।

Recommended Video

    British PM Boris Johnson ने गुपचुप की शादी, 23 साल छोटी मंगेतर कैरी से रचाई शादी | वनइंडिया हिंदी
    बोरिस जॉनसन के लिए काम

    बोरिस जॉनसन के लिए काम

    कैरी साइमंड्स पहले लंदन के एक बड़े स्कूल गॉडोल्फिन स्कूल के लिए काम करती थीं, लेकिन बाद में 2009 में कैरी साइमंड्स 'बैक बोरिस जॉनसन कैंम्पेन' के लिए काम करने लगी। वो इस कैम्पेन में प्रेस ऑफिसर की भूमिका में थीं जिनका काम बोरिस जॉनसनव को लंदन का मेयर बनाना था। 2009 में बोरिस जॉनसन लंदन का मेयर बनने के लिए चुनाव लड़ रहे थे और 2012 में उन्हें कामयाबी भी मिली। जिसके बाद कैरी साइमंड्स को कम्यूनिकेशन ऑफ कंजर्वेटिव कैम्पेन का डायरेक्टर नियुक्त किया, हालांकि बाद में कुछ विवादों की वजह से उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। 2018 में बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स की गहरी दोस्ती की खबरें लंदन के वेस्टमिंस्टर में लोगों की जुबान पर आ चुकी थी। 2018 में बोरिस जॉनसन को लेकर एक दिन अचानक खबर आई कि वो लंदन के रूल्स रेस्टोरेंट में एक अजनबी महिला के साथ हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रेस्टोरेंट के कोने वाली सीट पर दोनों ने करीब 2 घंटा एक साथ बिताया था और उस दौरान दो बॉडीगार्ड उनकी सुरक्षा कर रहे थे।

    अफेयर के चर्चे शुरू

    अफेयर के चर्चे शुरू

    2018 में एक वेबसाइट ने अपनी खबर में दावा किया कि 'रेस्टोरेंट के अंदर बोरिस जॉनसन उस महिला के साथ काफी अंतरंग पलों का आनंद ले रहे थे और उनका खाना बेहद दिलचस्प था।' और फिर उस मिस्ट्री गर्ल को लेकर मीडिया में तरह तरह की खबरें आने लगीं। क्या कैरी ही वो मिस्ट्री गर्ल थीं? किसी को पक्के तौर पर कुछ नहीं पता था। हालांकि, रेस्टोरेंट में खाने से एक हफ्ते पहले दोनों को कंजर्वेटिव पार्टी फंडरेजिंग कार्यक्रम में साथ देखा गया था। बाद में कैरी साइमंड्स ने अपने एक दोस्त की शादी में अपने कुछ दोस्तों को बोरिस जॉनसन के भेजे कुछ मैसेज दिखाए थे। जिसको लेकर उनके एक दोस्त ने खुलासा करते हुए कहा था कि 'कैरी काफी अच्छा वक्त बिता रही हैं और उन्हें जो मैसेज मिलते हैं, उससे वो काफी रोमांचित महसूस करती हैं। बोरिस के मैसेज को पढ़कर वो काफी खुश होती हैं'। शादी की उस घटना को लेकर कैरी की दोस्त ने बताया था कि 'शादी चल रही थी और कैरी हमें कुछ मैसेज दिखा रही थीं, अचानक एक बड़ी कार को वहां'आते लोग देखते हैं। कार को देखने से ही लग रहा था कि इसमें शायद कोई मंत्री बैठे होंगे। और वो बोरिस जॉनसन की कार थी। और कैरी साइमंड्स उस कार से चली गई थीं'' इस घटना के बाद धीरे धीरे बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स की प्रेम कहानी का जिक्र अकसर अखबारों के हेडलाइंस में होने लगा।

    पुलिस को देना पड़ा था दखल

    पुलिस को देना पड़ा था दखल

    कैरी के कई दोस्तों ने खुलासा किया कि कैरी साइमंड्स और बोरिस जॉनसन काफी करीब आ गये थे और दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे थे। दोनो अकसर किसी ना किसी दोस्त के घर छुप-छुपकर मिल रहे थे। लेकिन 2019 में एक वक्त दिन ऐसा आया जब एक फ्लैट से दोनों के लड़ने की तेज आवाजें आ रही थीं और फिर वहां पुलिस को बुला लिया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक बोरिस जॉनसन शराब के नशे में काफी जोर-जोर से चिल्ला रहे थे और उनके मुंह से गालियां निकल रही थीं। पड़सी उनके शोर मचाने की आवाज साफ साफ सुन रहे थे। बोरिस जॉनसन अपनी गर्लफ्रेंड से काफी तेज आवाज में झगड़ रहे थे। कैरी कह रही थीं कि बोरिस जॉनसन ने सोफे के ऊपर शराब गिरा दिया है। कैरी साइमंड्स ने बोरिस जॉनसन से कहा था 'तुम किसी भी चीज की बिल्कुल परवाह नहीं करते हो, तुमने सब बर्बाद कर दिया है'। जिसके बाद वहां पर पुलिस आ गई थी। मौके पर पुलिस ने जब बोरिस जॉनसन को देखा, तो वो हैरान रह गई थी और फिर पुलिस वहां से वापस चली गई थी। हालांकि, बाद में कैरी साइमंड्स ने कहा था कि वो इंटरनेट पर सोफे को कैसे साफ करें, ये सीख रही थीं। और फिर बाद में महारानी के एक कार्यक्रम में दोनों के लव अफेयर पर आखिरकार मुहर लग ही गई। बोरिस जॉनसन के करीबी दोस्तों ने कहा था कि बोरिस अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे और वो कैरी से शादी करना चाहते थे। और फिर पिछले साल मार्च में बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए इंगेजमेंट की घोषणा कर दी।

    रोमांटिक रिश्ते की शुरूआत

    रोमांटिक रिश्ते की शुरूआत

    ऐसा माना जाता है कि बोरिस जॉनसन ने सगाई से पहले क्रिसमस की छुट्टी के दौरान कैरी साइमंड्स को प्रपोज किया था और फिर सगाई के दौरान कैरी साइमंड्स के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीर सार्वजनिक की थी, जिसमें वो कैरी साइमंड्स को किस कर रहे थे। तस्वीर पोस्ट करने के साथ बोरिस जॉनसन ने लिखा था कि 'मैं ऐसी तस्वीरें शेयर नहीं करता हूं लेकिन मैं चाहता हूं कि मेरे दोस्त मुझे मेरी गहराई से जानें। आप लोगों में से कई लोग जान रहे हैं लेकिन अभी भी मेरे कई दोस्त इस बात को नहीं जानते हैं। हम पिछले साल सगाई कर ली थी और इस साल हम माता-पिता बनने जा रहे हैं।' इस तस्वीर के सामने आते ही पूरी दुनिया की मीडिया के लिए ये सबसे बड़ी खबर बन गई थी और कैरी साइमंड्स वो पहली महिला बन गईं, जो बिना शादी किए ब्रिटिश प्रधानमंत्री के साथ उनके घर में रह रही थीं। लेकिन पिछले साल कैरी साइमंड्स भी कोरोना पीड़ित हो गईं और उनकी तबियत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक कैरी साइमंड्स की जान काफी मुश्किल से बची थी। और अब कैरी साइमंड्स ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी बन चुकी हैं।

    23 साल उम्र का फासला

    23 साल उम्र का फासला

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स के बीच 23 सालों के उम्र का फासला है और प्रधानमंत्री बनने के बाद 2019 से ही दोनों डाउनिंग स्ट्रीट में एक साथ रह रहे हैं। पिछले साल दोनों को एक बेटा भी हुआ था, जिसका नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन है। आपको बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इससे पहले 2 और शादियां कर चुके हैं लेकिन उनका दोनों पत्नियों से तलाक हो चुका है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने 2019 में कैरी साइमंड्स को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने कैरी को उस वक्त प्रपोज किया था जब वो मुस्टीक में छुट्टियां मना रहे थे और उसके कुछ ही दिनों के बाद बोरिस जॉनसन की पार्टी ने इंग्लैंड में चुनाव जीत लिया और फिर बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गये और तब से दोनों एक साथ डाउनिंग स्ट्रीट में रहते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+