ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन करेंगे 23 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी, दो पत्नियों से ले चुके हैं तलाक

बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स ने 2019 में सगाई की थी लेकिन बाद में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दोनों की शादी 2020 में नहीं हो पाई और इस साल भी कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड में कई महीनों का लॉकडाउन लगा रहा।

लंदन, मई 24: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन तीसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और इस बार वो अपने से 23 साल कम उम्र की गर्लफ्रेंल कैरी साइमंड्स के साथ शादी करने जा रहे हैं। ब्रिटिश न्यूजपेपर दन सन की रिपोर्ट के मुताबिक 56 साल के बोरिस जॉनसन और 33 साल की कैरी साइमंड्स ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए उन्होंने अपने करीबी रिश्तेदारों और मेहमानों को न्योता भेजना शुरू कर दिया है। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अगले साल 30 जुलाई 2022 को गर्लफ्रेंड कैरी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे।

2019 में हुई थी इंगेजमेंट

2019 में हुई थी इंगेजमेंट

बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स ने 2019 में सगाई की थी लेकिन बाद में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दोनों की शादी 2020 में नहीं हो पाई और इस साल भी कोरोना वायरस की वजह से इंग्लैंड में कई महीनों का लॉकडाउन लगा रहा, जिसकी वजह से दोनों का शादी टल गई थी और अब रिपोर्ट आ रही है कि बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स अगले साल 30 जुलाई को शादी करेंगे। हालांकि, बोरिस जॉनसन और कैरी साइमंड्स कहां शादी करेंगे, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं है लेकिन बोरिस जॉनसन के करीबी दोस्तों का कहना है कि अगर कोरोना वायरस संक्रमण अगले साल शांत रहता है तो बेहद धूमधाम से दोनों की शादी होगी, जिसमें सैकड़ों मेहमानों को दावत दी जाएगी। पिछले साल फरवरी 2020 में कैरी साइमंड्स ने खुलासा किया था कि दोनों ने सगाई कर ली है और बहुत जल्द दोनों शादी करने जा रहे हैं।

गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं प्रधानमंत्री

गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं प्रधानमंत्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी गर्लफ्रेंड कैरी साइमंड्स के बीच 23 सालों के उम्र का फासला है और प्रधानमंत्री बनने के बाद 2019 से ही दोनों डाउनिंग स्ट्रीट में एक साथ रह रहे हैं। पिछले साल दोनों को एक बेटा भी हुआ था, जिसका नाम विल्फ्रेड लॉरी निकोलस जॉनसन है। आपको बता दें कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री इससे पहले 2 और शादियां कर चुके हैं लेकिन उनका दोनों पत्नियों से तलाक हो चुका है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने 2019 में कैरी साइमंड्स को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने कैरी को उस वक्त प्रपोज किया था जब वो मुस्टीक में छुट्टियां मना रहे थे और उसके कुछ ही दिनों के बाद बोरिस जॉनसन की पार्टी ने इंग्लैंड में चुनाव जीत लिया और फिर बोरिस जॉनसन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गये और तब से दोनों एक साथ डाउनिंग स्ट्रीट में रहते हैं।

बड़े घर में रहते हैं ब्रिटेन के पीएम

बड़े घर में रहते हैं ब्रिटेन के पीएम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ 11 डाउनिंग स्ट्रीट में रहते हैं जो काफी बड़ा घर है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक बोरिस जॉनसन का ये घर 4 बड़े कमरों का है, जबकि आधिकारिक तौर पर उन्हें 10 डाउनिंग स्ट्रीट दिया गया था, जो 2 कमरों का एक फ्लैट था, जिसमें रहने से उन्होंने मना कर दिया था। कैरी साइमंड्स को कुत्तों से बहुत प्यार है और एक कुत्ता उनके पास हमेशा रहता है। हांलांकि, जब तक बोरिस जॉनसन और कैरी जॉनसन शादी नहीं कर लेते हैं, जबतक कैरी साइमंड्स इंग्लैंड की फर्स्ट लेडी नहीं बन सकती हैं। वहीं, बोरिस जॉनसन को पिछली शादी से 2 बेटे और दो बेटियां हैं।

कौन हैं कैरी साइंड्स ?

कौन हैं कैरी साइंड्स ?

कैरी साइमंड्स के पिता ब्रिटेन की एक बड़ी हस्ती हैं और विश्व विख्यात न्यूजपेपर 'इंडिपेडेंट' के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। 33 साल की कैरी साइमंड्स ने इतिहास और थियेटर की पढ़ाई की है। 2010 में प्रेस अधिकारी के तौर पर वो ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी में शामिल हुई थीं और उस दौरान बोरिस जॉनसन को लंदन का मेयर बनाने के लिए उन्होंने चुनाव कैंपेनिंग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+