ब्रिटेन की संसद में गूंजे जय श्री राम के नारे, राम भजन पर झूमते रहे नेता, अयोध्या से लंदन तक चल रही राम धुन
राम मंदिर का उत्साह सांस्कृति सीमाओं को भी पार कर गया है। यूं तो अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हो रहा है मगर इसकी गूंज सात समंदर पार तक सुनाई दे रही है। देश हो या परदेश हर जगह राम भक्तों में एक ही उल्लास नजर आ रहा है।
इस बीच लंदन में भी भगवान श्री राम को लेकर प्रेम देखने को मिला है। लंदन स्थित हाउस ऑफ कॉमन्स में भी राम गीत प्रस्तुत किया गया। लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में राम के भजन गाने से पूरा वातावरण राममय में हो गया।

17 जनवरी को ब्रिटेन की संसद परिसार में सनातन संस्था यूके की तरफ से युगपुरुष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लंदन के रेडियो जॉकी में काम करने वाली चंदा झा ने राम गीत गाकर सभी को खूब झुमाया।
Recommended Video
चंदा झा बिहार के बेतिया की रहने वाली हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन भी उपस्थित थे। उन्होंने भगवा गमछा ओढ़ जय श्री राम के नारे लगए। इस दौरान बच्चों ने भरतनाट्यम के द्वारा गीत गाकर भगवान राम के बारे में सबको बताया।
लंदन रेडियो जॉकी में काम करने वाली चंदा झा ने बताया कि सनातन और हिंदू धर्म को हमेशा बढ़ाने के लिए काम करना चाहिए। हम लंदन में भी रहकर हम अयोध्या नहीं आ सकते हैं, लेकिन लंदन में ही राम के मंदिर में हम दीप जलाएंगे। हम सभी भारतीय पूजा पाठ करेंगे। लंदन में ही हम गाना गाएंगे।
आपको बता दें कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। अब इसमें सिर्फ 3 दिन रह गए हैं। ऐसे में प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा जा रहा है। मंदिर में फूलों से विशेष सजावट की जा रही है।
इससे पहले गुरुवार को रामलला की प्रतिमा को मंदिर के गर्भ गृह में पूरे विधि-विधान के साथ स्थापित कर दिया गया। अब लाखों-करोड़ों राम भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा की प्रतिक्षा है।












Click it and Unblock the Notifications