शवगृह का ताला तोड़कर डेड बॉडी के साथ बनाए संबंध, कोर्ट ने सुनाई 6 साल की सजा
लंदन। लंदन में एक ठग को शव के साथ सेक्स करने के आरोप में अदालत ने 6 साल की सजा सुनाई है। मामले पर फैसला सुनाते हुए औद्योगिक शहर बर्मिंघम में एक न्यायाधीश ने कहा कि कासिम खुरम का अपराध सभी मानवीय संवेदनशीलता को ठेस पहुंचाने वाला है। बता दें कि जांच में पता चला है कि आरोपी उस समय नशे में भी था।

इससे पहले कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई पूरी करते हुए खुरम को दोषी करार दिया था। इसके बाद अब उसे अदालत ने 6 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि खुरम ने इस अपराध के दौरान तीन शवों और शव गृह में रखे 9 ताबूतों के साथ छेड़छाड़ की है। जज मेलबर्न इनमैन ने सजा सुनाते हुए कहा कि आपने इनमें से सभी 9 शवों के साथ गड़बड़ी की है। इसके अलावा आपने क्या किया और क्यों किया यह केवल आप ही जानते हैं।
वहीं बचाव पक्ष के वकील जोसेफ कीटिंग ने कहा कि खुरम ने जो भी किया उसके लिए उसने गहरा खेद व्यक्त किया है, इसके साथ-साथ उसने जो किया है वो उसके चरित्र से बाहर थीं। इसलिए आरोपी को कम से कम सजा दी जाए। लेकिन कोर्ट ने बचाव पक्ष के वकील की ओर से दी गई दलील को खारिज करते हुए आरोपी को दोषी ठहराया और 6 साल की सजा सुनाई। खुरम अब सलाखों के पीछे हैं।
यह भी पढ़ें- बेटियों को बचाने के लिए किन्नरों ने की अनोखी पहल, समाज को दिखाया आईना












Click it and Unblock the Notifications