बेटियों को बचाने के लिए किन्नरों ने की अनोखी पहल, समाज को दिखाया आईना
Farrukhabad news, फर्रुखाबाद। किन्नरों का हमारे देश में एक अलग स्थान है। विवाह समारोह में और बच्चों के जन्म पर इनका आना और खुशी से नृत्य कर दुआएं देना शुभ माना जाता है। फर्रुखाबाद के किन्नरों ने अनोखी पहल शुरू की है। लोग पैदा होने से पहले ही बेटियों को गर्भ में ही मार देते हैं। वह इस प्रकार का कृत्य विल्कुल न करें यदि उनकी बेटी पालने की क्षमता नहीं है तो वह हमारे किन्नर समाज को दान में दे दें। हमारा समाज उन नन्हीं बेटियों का पालन पोषण के साथ उसकी पढ़ाई लिखाई भी करेगा। फतेहगढ़ क्षेत्र की रहने वाली रेशमा किन्नर ने यह कहते हुए एक नई पहल की शुरुआत की है।

बहन की बेटी की शादी में पहुंचे किन्नर
पांचालघाट क्षेत्र के मोहल्ला विकास नगर निवासी विनोद चौहान की पत्नी रानी को किन्नर रेश्मा ने अपनी बहन बनाया है। रानी की बड़ी बेटी पुष्पांजलि का विवाह हो रहा है। उसी के चलते रेश्मा ने अपने साथी किन्नरों के साथ गुरु को बुलाया उसके बाद बहन के पूरे परिवार को भात पहनाने के साथ नजर भेंट की है। इस मौके पर दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

'लड़कियों की न करें हत्याएं'
रेशमा किन्नर ने बताया कि हम लोग समाज के एक अंग हैं, समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि जो लोग भ्रूण हत्याएं कर रहे हैं वह लोग कन्याओं को फेंके नहीं मुझे दे दें। मैं उनको पढ़ा लिखाकर काबिल बना दूंगी। जिस वर्ग की बेटी होगी अच्छा परिवार देखकर उसका विवाह भी करूंगी। बेटी और बेटा में अंतर नहीं समझना चाहिए उसी के चलते आज मेरी बहन की बेटी के विवाह के मौके पर भात पहनाया है।

लड़की को भात पहनाने पहुंचे किन्नर
वहीं विनोद चौहान ने बताया कि किन्नरों द्वारा दिये गए सम्मान से हमारा परिवार बहुत ही खुश है। इन्हीं की पत्नी रानी ने कहा कि किन्नरों को अपने परिवार से अलग नहीं मानना चाहिए उनसे दिल मिलाकर देखो वह हर घड़ी में समाज के साथ खड़े दिखाई देंगे।
-
UPPSC PCS 2024 का रिजल्ट केवल 9 दिन में जारी, 932 अभ्यर्थियों का हुआ सलेक्शन, कितने बने DSP? -
Andhra Pradesh HC का बड़ा फैसला, मायके से मिली प्रॉपर्टी पर पति का हक नहीं, संपत्ति के मामले में क्या कहता है -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में 5 दिन बारिश का IMD Alert! UP-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि? 24 घंटे कहां तूफान? -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन?












Click it and Unblock the Notifications