लंदन: दाऊद का हिसाब किताब देखना वाला जबीर की जमानत याचिका खारिज

लंदन। मुंबई 1993 बम ब्लास्ट का मास्टरमाइंड और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के फाइनेंस मैनेजर जबीर मोतीवाला को दो दिन पहले लंदन के हिल्टन होटल से हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद आज कोर्ट ने उसकी जमानत याचिका को रद्द कर दी है। लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने मोतीवाला के वकील के आग्रह को खारिज कर दिया। इस केस की सुनवाई मंगलवार को क्लोज डोर में मीटिंग हुई थी।

लंदन: दाऊद का करीबी जबीर की जमानत याचिका खारिज

इस केस की सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि ब्रिटिश ब्रिटिश कोर्ट में खुले में न्याय होता है। इसलिए यह फैसला लेना बहुत मुश्किल होगा।' मोतिवाला एक पाकिस्तान नागरिक है, जिसे दाऊद का बहुत करीबी माना जाता है। इसकी गिरफ्तारी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब दाऊद से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

ब्रिटेन में 10 साल के वीजा पर रह रहा मोतीवाला दाऊद की डी कंपनी के पैसों का भी हिसाब किताब रखता है। यूके कंपनियां हाउस के रिकॉर्ड के अनुसार, मोतीवाला मई 2012 से जैबीर सिद्दीक नाम के तहत मैक वर्ल्ड ट्रेडिंग लिमिटेड नामक कंपनी के निदेशक के रूप में पंजीकृत की थी।

ब्रिटेन में मोती को 1993 में मुंबई सीरियल बम विस्फोटों में मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम के वित्तीय प्रबंधक के रूप में वर्णित किया गया है। बता दें कि हाल ही के दिनों में दाऊद का यह दूसरा नजदीकी है, जिसे तगड़ा झटका लगा है। इससे पहले, दाऊद के करीबी मुन्ना झिंगाडा मामले में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत मिली थी, जिसमें थाईलैंड कोर्ट ने मुंबई क्राइम ब्रांच के पक्ष में फैसला सुनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+