VIDEO: दुल्हन ने हवा में फेंका गिफ्ट में मिला गुलदस्ता, देखिए फिर क्या हुआ
अगर आप सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीरें देख कर बोर हो गए हैं, तो सोशल मीडिया पर इन दिनों एक और शादी वायरल हो रही है। इस शादी में दुल्हन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि हर जगह इसके चर्चे होने लग गए हैं। अपनी शादी में ये दुल्हन इतनी उत्साहित हो गई कि आए मेहमानों की जान पर बन आई।
बीजिंग। अगर आप सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी की तस्वीरें देख कर बोर हो गए हैं, तो सोशल मीडिया पर इन दिनों एक और शादी वायरल हो रही है। इस शादी में दुल्हन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि हर जगह इसके चर्चे होने लग गए हैं। अपनी शादी में ये दुल्हन इतनी उत्साहित हो गई कि आए मेहमानों की जान पर बन आई। दुल्हन ने हाथ में पकड़ा गुल्दस्ता हवा में फेंका था, फिर जब उसे फेंका तो इतनी तेज फेंका कि पूरी छत ही नीचे गिर गई।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो चीन का है और शंघ्याइस्ट ने इसे अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो एक शादी समारोह का है जिसमें अति-उत्साहित दुल्हन की एक हरकत में सभी मेहमानों को मुश्किल में डाल दिया।
दुल्हन शादी में गुलदस्ता फेंकने की रस्म कर रही थी। तब उसने गुलदस्ता इतनी जोर कि फेंक दिया कि वो ब्राइड्समेड के पास तो नहीं, लेकिन सीधा ऊपर छत में जा लगा। इसके बाद पूरी की पूरी छत ही नीचे गिर आई। एक-एक कर छत नीचे गिरने लगी, जिससे मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। वो तो शुक्र है कि छत ईंट-पत्थर की नहीं, बल्कि फाइबर की थी।
ये भी पढ़ें: इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए












Click it and Unblock the Notifications