वेडिंग ड्रेस को लेकर भड़की दुल्हन ने भेजा गुस्से से भरा ईमेल, कंपनी का जवाब पढ़ आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी
वाशिंगटन। सोचिए आपने ऑनलाइन सामान के लिए कंपनी को लंबा-चौड़ा शिकायत से भरा मेल लिख दिया हो और जब कंपनी का जवाब आए तो पता चले कि गलती कंपनी की नहीं बल्कि आपकी है। गलती भी ऐसी कि जो भी जानेगा आपका मजाक बनाएगा। अमेरिका के केंटुकी राज्य के लुइसविले शहर की एक दुल्हन के साथ ऐसा ही हुआ जिसने अपनी शादी की ड्रेस (Wedding Dress) को लेकर कंपनी को ऐसा ही ईमेल भेज दिया।

दुल्हन ने ऑनलाइन ऑर्डर की थी ड्रेस
अमेरिका के केंटुकी राज्य के लुइसविले की डॉक्स ऑबरी अपनी शादी की ड्रेस ऑनलाइन ऑर्डर की थी। दो सप्ताह पहले उनकी ड्रेस घर पहुंची तो उन्होंने ड्रेस को पहनकर चेक किया तो उनके होश उड़ गए। ड्रेस बिल्कुल वैसी नहीं थी जैसी तस्वीर में दिख रही थी। जाहिर है जिस लड़की की शादी बस कुछ ही दिन बाद हो अगर उसकी शादी की ड्रेस गड़बड़ आ जाए तो उसे गुस्सा तो आएगा ही। बस क्या था इसी गुस्से में ऑबरी ने एक लंबा-चौड़ा मेल कंपनी को लिख डाला। अपनी बात को सही साबित करने के लिए उन्होंने ड्रेस की ऑनलाइन दिखाई गई तस्वीर और ड्रेस पहनने के बाद खुद की तस्वीर भी मेल में लगाई ताकि कंपनी को पता चल सके कि उसने कितनी बड़ी गलती कर दी है।
तस्वीर में साफ दिख रहा था कि जो ड्रेस उन्होंने पहनी है और कंपनी की वेबसाइट पर दी गई तस्वीर में जमीन-आसमान का अंतर है।

कंपनी का जवाब पढ़ निकल गई हंसी
इस घटना को लेकर उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा "दो सप्ताह पहले मेरी वेडिंग ड्रेस आई। मैं इसे देखकर काफी दुखी हो गई थी और इसे वापस लेने के लिए कंपनी को एक गुस्से से भरा ईमेल भेज दिया जिसमें ये बताया गया था कि ये ड्रेस बिल्कुल वैसी नहीं दिख रही है जैसी मैने ऑर्डर की है।"
ऑबरी को जब कंपनी ने अपना जवाब भेजा तो उसका गुस्सा हंसी में बदल गया। कंपनी ने अपने जवाब में लिखा था कि "आपने ड्रेस को उल्टा (अंदर का हिस्सा बाहर की तरफ करे) पहन लिया है। कृपया इसे सही तरीके से पहनें।"

पोस्ट लिखकर खुद ही दी जानकारी
कंपनी का मेल मिलने के बाद में जब ऑबरी ने ड्रेस को देखा तो उन्हें पता चल गया था कि उनसे भारी गलती हो गई है। हालांकि बाद में उन्होंने फेसबुक पर अपनी पोस्ट में हल्के अंदाज में लिखा कि "किसे पता होगा कि कोई कंपनी शादी की ड्रेस को उलटा पैक करके भेज देगी।" उन्होंने लिखा कि जब ठीक करके पहना तो ड्रेस वाकई खूबसूरत थी।
ऑबरी ने आगे लिखा कि कभी-कभी ये मायने नहीं रखता कि हमने कितनी पढ़ाई की है.. हमारे अंदर अभी भी कॉमन सेंस की कमी है जैसे कि कैसे कपड़े ढंग से पहने जाएं।
फेसबुक पोस्ट में उन्होंने आगे कहा कि शायद कंपनी उनके मेल से खुश नहीं हुई होगी। ऐसे में कम से कम ये पोस्ट करके उन्हें शुक्रिया बोल सकती हूं समस्या को ठीक करने के लिए जो कि मैं ही हूं। लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि उन्हें हंसने का मौका जरूर मिला होगा और आपको भी। प्लीज मुझे कभी भी कपड़े पहनाने को मत कहिएगा क्योंकि आप देख की चुके हैं कि मैं खुद का ही कितना खराब कर चुकी हूं।
-
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications