BRICS Summit: भारत ने की इजराइल-हमास जंग में युद्धविराम की अपील, ईरानी राष्ट्रपति से मिलेंगे PM मोदी!

BRICS Summit 2024: भारत ने गाजा में इजराइल और हमास के बीच युद्ध विराम का आह्वान किया है और पश्चिम एशिया क्षेत्र में संघर्ष के बढ़ने की संभावना पर चिंता जताई है। इसके साथ ही, नई दिल्ली ने हमास की कैद में बंधक बनाकर रखे गये इजराइली नागरिकों की तत्काल रिहाई की मांग की है।

भारत का यह बयान रूस के कजान में 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच होने वाली बैठक से पहले आया है।

brics summit

ईरान के राष्ट्रपति से मिल सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी

पीएम मोदी मंगलवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2024 में भाग लेने के लिए रूस के लिए रवाना हुए हैं और अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, भारतीय प्रधानमंत्री, पेजेशकियन और फिलिस्तीन के नेता महमूद अब्बास सहित विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की उम्मीद है, जो इस कार्यक्रम में भी भाग ले रहे हैं। माना जा रहा है, कि इन बैठकों के दौरान गाजा की स्थिति और इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर बात होने वाली है।

प्रधानमंत्री मोदी की रूस यात्रा से पहले, भारत सरकार ने अपनी स्थिति दोहराई, कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि गाजा में युद्ध पश्चिम एशिया क्षेत्र में न फैले, बातचीत और कूटनीति की ओर लौटना महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री मोदी और मसूद पेजेशकियन के बीच मंगलवार को बैठक होने की उम्मीद है। इस साल जुलाई में सुधारवादी विचारधारा वाले पेजेशकियन के ईरानी राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक होगी।

पश्चिम एशिया तनाव पर भारत का रुख

भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को कहा है, कि "पश्चिम एशिया पर हमारा (भारत का) रुख लंबे समय से एक जैसा और दृढ़ रहा है। हमने आतंकवाद के कृत्यों की स्पष्ट रूप से निंदा की है और साथ ही, जैसे-जैसे संघर्ष बढ़ा है और एक तरह से विस्तारित हुआ है, हमने युद्ध विराम और बंधकों की रिहाई का आह्वान किया है।"

मिसरी ने आगे कहा, "संघर्ष के विस्तार से बचने के लिए, जिसमें अधिक से अधिक पक्ष शामिल होंगे और समस्या का समाधान और ज्यादा जटिल हो जाएगा, वार्ता और कूटनीति की ओर लौटना महत्वपूर्ण है।"

मोदी-ईरानी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक

मंगलवार को कजान पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के साथ अपने आधिकारिक कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे।

हालांकि, अगर प्रधानमंत्री मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बातचीत करते हैं, तो उम्मीद है, कि भारतीय नेता, नागरिकों की जान जाने पर चिंता व्यक्त करेंगे और गाजा में युद्ध विराम की मांग करेंगे, साथ ही संघर्ष को पश्चिम एशिया क्षेत्र में फैलने से रोकने की आवश्यकता पर जोर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को भी पिछले महीने बातचीत के दौरान ऐसा ही संदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+