ब्रेग्जिट पर आया जनता का फैसला, यूरोपियन यूनियन को अलविदा कहेगा यूके

लंदन। आखिरकार वह घड़ी आ ही गई जिसका इंतजार न सिर्फ यूरोपियन यूनियन (ईयू) और यूनाइटेड किंगडम (यूके) की जनता को था, बल्कि पूरी दुनिया की नजरें इस पर लगी हुई थीं। 23 जून को ईयू से ब्रिटेन के बाहर जाने यानी ब्रेग्जिट पर जनता ने वो‍टिंग की थी और शुक्रवार को जो नतीजे आए उनसे साफ हो गया कि अब यूके ईयू को अलविदा कहेगा।

britain-brexit-european-union-100

साफ हुई ईयू की तस्वीर

फिलहाल 382 में से 309 नतीजों की घोषणा हो चुकी है और इन नतीजों ने काफी हद तक ईयू की संभावित तस्वीर को साफ कर दिया है।

नॉर्थ-ईस्‍टर्न इंग्लैंड, वेल्स और मिडलैंड्स में ज्यादातर वोटर्स ने यूरोपीय यूनियन से अलग होने के पक्ष में वोट दिया है। वहीं लंदन, स्कॉटलैंड और नॉर्दन आयरलैंड के ज्यादातर वोटर्स ने यूरोपीय यूनियन के साथ बने रहने के पक्ष में वोट दिया।

पाउंड में दर्ज हुई गिरावट

जनमत संग्रह के नतीजों के बाद पाउंड लड़खड़ा गया है। नतीजे आने से पहले पाउंड 1.50 डॉलर पर चल रहा था। लेकिन जब नतीजों का रुझान यूरोपीय यूनियन से अलग होने के पक्ष में दिखने लगा तो पाउंड 1.41 डॉलर पर आ गया।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि नतीजों का ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था और राजनीति पर नाटकीय असर हो सकता है। उनका ये भी कहना है कि ये असर यूरोप और अन्य देशों को भी अपने दायरे में ले सकता है।

वहीं भारत के वित्त सचिव अशोक लवासा ने इस घटनाक्रम पर कहा है कि सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया उपायों के साथ तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+