बच्चे को स्तनपान कराने पर महिला को ट्रेन की सीट से उठाया, पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली। छोटे बच्चे के साथ सफर करना किसी भी महिला के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। इंग्लैंड की एक महिला को भी इस स्थिति से गुजरना पड़ा, जहां महिला को बच्चे को स्तनपान कराने की वजह से ट्रेन की सीट नहीं दी गई।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक 32 साल की ब्रायनी अटर्टन अपने 15 माह की बच्ची के साथ एसेक्स की रहने वाली ब्रायनी ट्रेन से सफर कर रही थी। जब वो सी2सी सर्विस में चढ़ी तो सारी सीटें पहले से फुल थी। वो अपनी बच्ची को गोद में लेकर किनारे में खड़ी हो गई। सभी सीटों पर पुरूष यात्री बैठे थे। ब्रायनी की बच्ची को अचानक भूख लग गई। खड़े होकर स्तनपान कराने उसके लिए काफी कठिन था। वो बार-बार कोशिश कर रही थी,लेकिन बच्ची को ठीक से स्तनपान नहीं करवा पा रही थी। ब्रायनी को इस बात से बेहद गुस्सा आया कि किसी भी पुरूष यात्री ने उन्हें अपनी सीट देने का आग्रह नहीं किया, जबकि लोगों ने अपनी सीट पर अपना सूटकेस रख रखा था। किसी तरह से उन्होंने बच्ची को स्तनपान कराया और खड़े होकर स्तनपान कराते हुए सेल्फी ली।
ब्रायनी ने इस घटना पर एक फेसबुक पोस्ट लिखकर अपना आक्रोश और दुख दोनों जाहिर किया कि कैसे एक मां के लिए सफर को लोगों ने कठिन बना दिया। ब्रायनी के इस पोस्ट को 24 घंटों के भीतर ही 20000 लोगों ने शेयर कर लिया। ब्रायनी चाहती है कि वो उनकी इस पोस्ट से ऐसे लोगों को सबक मिले जो सार्वजनिक स्थलों पर स्तनपान को लेकर गलत राय रखते हैं। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी महिला को बच्चे को स्तनपान कराने की वजह से मुश्किल का सामना करना पड़ा हो। कुछ दिनों पहले तो मुंबई के एक दंपत्ति को बच्चे को स्तनपान कराने की वजह से ट्रेन से उतार दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications